
एफनी गांव के सर्वे सुधार कैंप में दो पक्षों में भिड़ंत
संक्षेप: एफनी गांव के सर्वे सुधार कैंप में दो पक्षों में भिड़ंत एफनी गांव के सर्वे सुधार कैंप में दो पक्षों में भिड़ंत एफनी गांव के सर्वे सुधार कैंप में दो पक्षों में भिड़ंत
एफनी गांव के सर्वे सुधार कैंप में दो पक्षों में भिड़ंत दिन में हुई दोनों में मारपीट तो शाम में चली गोली दोनों पक्षों ने करायी एफआई, जांच में जुटी पुलिस शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में चल रहे सर्वे सुधार अभियान के तहत एफनी गांव में लगे सर्वे कैंप में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गयी। हालांकि, लोगों को समझाने पर मामला शांत हो गया। लेकिन, शाम में एक पक्ष ने एक व्यक्ति के उपर गोली चला दी गयी। हालांकि, पिस्तौल निकालते देखकर अशोक कुमार मंदिर के चबूतरा पर कूदकर समय रहते अपनी जान बचाने में सफल रहा। बाद में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सर्वे कैंप में अशोक कुमार के भतीजे और देवकुमार बादल उर्फ छोटू के चाचा के बीच विवाद हुआ था। दिन में हुए विवाद का बदला लेने के लिए शाम में मंदिर के समीप बैठे अशोक कुमार के पास छोटू आया और पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली मंदिर के दीवार में जाकर लगी। अशोक बाल-बाल बच गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




