भूमि विवाद में मारपीट, 7 जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफबड़की घोसी गांव में भूमि-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार रात मारपीट हुई। किशोर यादव, राजीव यादव, पार्वती देवी, नीलम देवी, धनवंती देवी और दूसरे पक्ष के चंद्रघोष प्रसाद व प्रियंका देवी घायल हुए हैं। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव में शुक्रवार की रात भूमि-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में किशोर यादव, राजीव यादव, पार्वती देवी, नीलम देवी, धनवंती देवी तो दूसरे पक्ष से चंद्रघोष प्रसाद व प्रियंका देवी जख्मी हो गयी हैं। सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मानें तो किशोर व जलेन्द्र यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि एक पक्ष ने आवेदन दिया है। मामले की जांच चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


