Biharsharif News: हिंसक झड़प में दो पक्षों के 8 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Biharsharif News: रौंदी गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें 8 लोग घायल हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच जारी है।

Biharsharif News: हिंसक झड़प में दो पक्षों के 8 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
घटना का विवरण
रौंदी गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ करायी एफआईआर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र का रौंदी गांव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडे से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से सुबेलाल चौधरी, विपिन चौधरी, राजीव चौधरी और राहुल चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रौशन चौधरी, श्रीकांत कुमार, अर्चना कुमारी और एक अन्य महिला को चोटें आई हैं।
पुलिस की कार्रवाई
घटना का कारण पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दादा की पुश्तैनी जमीन को एक पक्ष द्वारा बेच दी गयी थी। इसी बात का दूसरे पक्ष ने कड़ा विरोध किया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


