Biharsharif News बिन्द में खेत में मवेशी घुसने के विवाद में मारपीट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफBiharsharif News बिन्द, निज संवाददाता। बिन्द में खेत में मवेशी घुसने के विवाद में मारपीट बिन्द में खेत में मवेशी घुसने के विवाद में मारपीट

Biharsharif News बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में मूंग की फसल में मवेशी घुसने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से सीताराम प्रसाद, विनय पासवान व उनकी पत्नी गिरजा देवी जख्मी हो गयीं। दूसरे पक्ष से चंद्रमौली पासवान व उनकी पत्नी सोनम देवी जख्मी हो गयीं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन मिला है। चंद्रमौली पासवान व मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


