प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, पूर्व मुखिया समेत 3 घायल
प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, पूर्व मुखिया समेत 3 घायल प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, पूर्व मुखिया समेत 3 घायल

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, पूर्व मुखिया समेत 3 घायल चेवाड़ा के तियाय गांव में घटना, छानबीन में जुटी पुलिस फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा में अस्पताल में इलाजरत मारपीट में घायल पूर्व मुखिया। चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड की लहना पंचायत के तियाय गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में पंचायत के ही दो पूर्व मुखिया और उनके समर्थक भिड़ गये। मारपीट में पूर्व मुखिया धर्मेंद्र महतो समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने घायल को चेवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले में घायल द्वारा एफआईआर करायी गयी है। घायल पूर्व मुखिया ने बताया कि रविवार की देर शाम में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था।
विसर्जन जुलूस में शामिल लोग शिव मंदिर में प्रतिमा को घुमाने आये थे। इसी दौरान कुछ शरारती तत्व मुख्य द्वार में लगे ताला को तोड़ने लगे। वहां उपस्थित गांव के रुपेश कुमार और दुलारचंद कुमार ने कहा कि ताला नहीं तोड़ो, चाबी लाकर खोल लो। इस बात पर जुलूस में शामिल लोग भड़क गये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर जब वे समझाने गये तो लोग उनसे भी उलझ गये। मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट में धर्मेंद्र महंतो, दुलारचंद महतो और रुपेश महतो घायल हुए हैं। इधर, थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई है। पूर्व मुखिया सहित कई लोग जख्मी हुए हैं। मामले में पूर्व मुखिया नवल यादव सहित 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




