नकटपुरा मामले में 33 नामजद, 18 गिरफ्तार
वाटर पार्क में कार्यक्रम के दौरान हुआ था बवाल नकटपुरा मामले में 33 नामजद, 18 गिरफ्तार नकटपुरा मामले में 33 नामजद, 18 गिरफ्तार

वाटर पार्क में कार्यक्रम के दौरान हुआ था बवाल गिरफ्तार लोगों में गायक व कई बाउंसर शामिल बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के पास रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। जमकर गोलीबारी व रोड़ेबाजी हुई। गोली लगने से एक किशोर जख्मी हो गया था। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी है। इस मामले में पुलिस ने भोजपुर गायक रौशन रोही समेत 33 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस ने 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में गायक व कई बाउंसर शामिल हैं।
पुलिस ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि इस मामले में बिहार थाना में मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी कर 18 लोगों को पकड़ा गया है। नामजद अन्य सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फोटो व वीडियो फुटेज के माध्यम से घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कौन-कौन हुआ गिरफ्तार : जम्मू कश्मीर के रफीक अहमद, आरिफ, रफीक, यूपी के शमीम, चांद, पंजाब के प्रदीप सिंह, पालवेन्द्र सिंह, हरनौत के कटबिगहा निवासी रोहित कुमार, चेरन निवासी साहिल कुमार, सोहसराय के सहोखर निवासी इमाम हुसैन, वेना थाना क्षेत्र के चुरामन बिगहा गांव निवासी शिवराज कुमार, छोटू कुमार, प्रेमजीत कुमार, गोलू कुमार, सारण जिला के अमन कुमार, नवादा के रौशन कुमार उर्फ रौशन रोही, सोहसराय के जलालपुर निवासी पंकज कुमार और आशानगर के सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। क्या-क्या हुआ बरामद : एक राइफल, एक यूएस मेड फोल्डिंग राइफल, दो दोनाली बंदूक, चार कारतूस, दो खोखा, एक फायर खोखा, तीन चारपहिया वाहन बरामद किये गये हैं। छापेमारी टीम में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक व अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



