ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफग्रामीणों ने अंतरजातीय प्रेमी जोड़े की करायी शादी

ग्रामीणों ने अंतरजातीय प्रेमी जोड़े की करायी शादी

प्रखंड के डोइया गांव में रविवार को सूर्य मंदिर में ग्रामीणों व पंचायत के मुखिया रवि राम के सहयोग से शोभा कुमारी व राहुल का अंतरजातीय विवाह कराया गया। 22 वर्षीय राहुल कुमार डोइया गाँव के विनोद पासवान...

ग्रामीणों ने अंतरजातीय प्रेमी जोड़े की करायी शादी
नूरसराय। निज प्रतिनिधिMon, 12 Nov 2018 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के डोइया गांव में रविवार को सूर्य मंदिर में ग्रामीणों व पंचायत के मुखिया रवि राम के सहयोग से शोभा कुमारी व राहुल का अंतरजातीय विवाह कराया गया। 22 वर्षीय राहुल कुमार डोइया गाँव के विनोद पासवान का पुत्र है। जबकि, लड़की शोभा कुमारी, अर्जुन बिन्द की पुत्री हैं। शोभा दनियावां थाना क्षेत्र के दलानीचक गाँव निवासी हैं। दोनों की शादी में काफी विरोध हुआ। लेकिन, बाद में हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार प्रेमी जोड़े को डोइया सूर्य मंदिर में शादी करायी गयी। इस शादी को देखने की लिए सैकडों महिलाएं, पुरुष व बच्चों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ गयी थी। कन्या पक्ष के तरफ से लड़की के पिता अर्जुन बिन्द व उनकी पत्नी शरीक हुई थीं। दोनों की शादी के बाद मुखिया रवि राम व दोनों के घर वालों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। 
दोनों में तीन साल पहले से मोहब्बत चल रही थी जो शादी तक पहुँची। राहुल अपने मौसेरी बहन की ससुराल दनियावां थाना क्षेत्र दलानीचक गया था। वहाँ उसकी मुलाकात अर्जुन बिन्द की लाडली शोभा कुमारी से हुई और बात शादी तक पहुँच गयी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें