Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsVillagers Hold Officials Hostage Over Land Acquisition Protests in Hansapur
अंचलकर्मियों को हंसापुर के ग्रामीणों ने बनाया बंधक

अंचलकर्मियों को हंसापुर के ग्रामीणों ने बनाया बंधक

संक्षेप:

अंचलकर्मियों को हंसापुर के ग्रामीणों ने बनाया बंधक अंचलकर्मियों को हंसापुर के ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Sep 12, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

अंचलकर्मियों को हंसापुर के ग्रामीणों ने बनाया बंधक चयनित औद्योगिक भूमि का निरीक्षण करने आये थे सीओ के समझाने पर शांत हुए लोग तो कर्मी हुए मुक्त भूमि अधिग्रहण के विरोध में सड़क जाम कर जताया विरोध फोटो चेवाड़ा01- हंसापुर में ग्रामीणों की भीड़ के बीच बंधक बने अंचल कर्मी। चेवाड़ा02- हंसापुर में जमीन अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। चेवाड़ा, निज संवाददाता । औद्योगिक क्षेत्र के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने गये अंचल कर्मियों को हंसापुर गांव के लोगों ने बंधक बना लिया। बाद में सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया तो बंधक बने कर्मियों को मुक्त किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रखंड के हंसापुर गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन का चयन किया गया है। गुरुवार को अंचल कार्यालय से अंचल अमीन धर्मेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी उपेन्द्र कुमार, नाजीर राजकुमार सहित चार सदस्यीय टीम हंसापुर में चयनित भूमि का निरीक्षण करने आयी थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग विरोध करने लगे। कर्मियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें जमीन का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। इससे लोग भड़क गये और देखते ही देखते पूरा गांव इकट्ठा हो गया। समझाने का प्रयास किया गया तो लोगों ने कर्मियों को ही बंधक बना लिया। इतना ही नहीं सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कई घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही ठप रही। घटना की जानकारी पाकर सीओ राजेन्द्र कुमार राजीव पहुंचे तो लोगों को समझाकर शांत किया। जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे : गांव के योगेन्द्र यादव, श्यामसुंदर यादव , राजाराम , रामानन्द यादव ,राजेन्द्र प्रसाद, भीम साव, शारदा देवी, सुनैना देवी, पिंकी देवी व अन्य कहा कि सरकार उद्योग लगाने के नाम पर हम सबका जीवकोपार्जन के साधन को ही छीनना चाह रही है। उनकी जमीन उपजाऊ है और यही एकमात्र सहारा है। किसी भी सूरत में जमीन नहीं देंगे। किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन: उद्योग के नाम पर हंसापुर की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण करने का विरोध कर रहे किसानों ने मुखिया भरत यादव के नेतृत्व में डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है । मुखिया ने कहा कि गांव में उद्योग लगाना काफी सराहनीय कदम है। लेकिन, उपजाऊ जमीन के चले जाने से किसानों के समक्ष संकट उत्पन्न हो जाएगा। अगर न्याय नहीं मिला तो गांव के लोग कोर्ट की शरण लेंगे।