ग्रामीणों ने आसियापर में शटरयुक्त पुल बनाने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

आसियापर गांव के ग्रामीणों ने शटरयुक्त पुल बनाने की मांग की है। विधायक कृष्ण मुरारी शरण और सिंचाई विभाग ने स्थल निरीक्षण किया। तेज बहाव के कारण रास्ता बाधित होता है और फसल को नुकसान होता है। ग्रामीण वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को डीपीआर शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया।

ग्रामीणों ने आसियापर में शटरयुक्त पुल बनाने की मांग

ग्रामीणों ने आसियापर में शटरयुक्त पुल बनाने की मांग सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण तेज बहाव से रास्ता बाधित होने के साथ फसल का भी होता है नुकसान फोटो : 20करायपरसुराय01 : करायपरसुराय प्रखंड के आसियापर गांव में शनिवार को ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया व सिंचाई विभाग के अधिकारी। करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखण्ड के आसियापर गांव में शनिवार को सिंचाई विभाग एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने ग्रामीणों से जानकारी ली।

ग्रामीणों ने नदी के पास शटरयुक्त पुल बनाने की मांग की। छात्र नेता आशीष कुमार, धनंजय कुमार व अन्य ने कहा कि बारिश के दिनों में तेज बहाव से रास्ता बाधित होने के साथ ही खंधा में लगा फसल का भी काफी नुकसान होता है। बारिश के दिनों में मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार आपात स्थिति में लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ता है। सालों से ग्रामीण पुल बनाने की कर रहे मांग : ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन, अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार कर सरकार को भेजने का आदेश दिया, ताकि योजना को जल्द स्वीकृति मिल सके। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर विजय यादव, कारू गोप व अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।