Village Residents Demand Closure of Illegal Liquor Trade Near School शराब धंधेबाजों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsVillage Residents Demand Closure of Illegal Liquor Trade Near School

शराब धंधेबाजों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

धर्मपुर गांव के स्कूल के पास शराब बनाने का धंधा जारी शराब धंधेबाजों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा शराब धंधेबाजों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 12 Aug 2025 08:13 PM
share Share
Follow Us on
शराब धंधेबाजों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

धर्मपुर गांव के स्कूल के पास शराब बनाने का धंधा जारी ग्रामीणों ने धंधेबाजों को धंधा बंद करने की दी हिदायत फोटो : हिलसा01-हिलसा के धर्मपुर गांव में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर जाकर धंधा बन्द करने की हिदायत देते ग्रामीण। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के धर्मपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास दर्जनों घरों में वर्षों से शराब बनाने का धंधा चल रहा है। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने धंधेबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। ग्रामीणों ने धंधेबाजों के घर जाकर उन्हें धंधा बंद करने की हिदायत दी है।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए हिलसा थाना व उत्पाद विभाग की पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धंधेबाजों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर चेतावनी दी। ग्रामीण राजकुमार प्रसाद, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद, मथुरा प्रसाद, भोला यादव, रामेश्वर मांझी, कैलू गोप, सत्येंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, धनंजय कुमार, दीपक कुमार, गोलू कुमार, मंजुला देवी, संजू देवी, रीना कुमारी, सुनीता देवी का कहना है कि गांव में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सरकारी स्कूल पर धंधेबाजों ने कब्जा जमा लिया है। स्कूल परिसर में ही झोपड़ी देकर शराब बनाते और बेचते हैं। इससे गांव में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ गयी है। युवा के साथ बच्चे भी नशे के शिकार हो गये है। दूर-दूर से लोग शराब पीने आते हैं। इससे गांव का माहोल खराब हो गया है। कई बच्चियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। कई लोगों ने अपने बच्चों का नामांकन दूसरे स्कूल में करा दिया है। यहां आंगनबाड़ी केन्द्र में चलता है। इसके आसपास ही शराब का धंधा चल रहा है। तीन साल पहले विद्यालय कैम्पस में शराब बनाने व रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में प्रशासन आया था। उसके बाद विद्यालय कैम्पस में जमीन में गाड़कर रखे गये सैकड़ों लीटर घोल को नष्ट किया गया था। कुछ दिन के बाद ही यह धंधा फिर से चालू हो गया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। उन्होंने आमलोगों से धंधेबाजों की सूचना देने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।