Biharsharif News: ग्राम सभा में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: वीबी-जी राम जी के तहत 2 अक्टूबर को प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित होगी। बीपीओ देवकांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि ग्रामसभा में ग्रामीणों की भागीदारी से पंचायत योजना तैयार की जाएगी। लगभग 375 प्रकार के अनुमेय कार्यों पर चर्चा होगी और जनप्रतिनिधियों से भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की गई।

Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। वीबी-जी राम जी के तहत 2 अक्टूबर को प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित होगी। इसे लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में बीपीओ देवकांत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया गया कि ग्राम सभा में ग्रामीणों की भागीदारी से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार होगी। करीब 375 प्रकार के अनुमेय कार्यों पर चर्चा होगी और पंचायत के आंकड़े, मानचित्र व योजना निर्माण की जानकारी दी जाएगी। जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा गया।
ये भी पढ़ें:Katihar News: दो अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभा की तैयारियों को लेकर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
ये भी पढ़ें:गांधी जयंती पर होगी विशेष ग्रामसभा


