सब्जी मंडी: बढ़ती गयी खरीदारों की भीड़, चढ़ते गये दाम

सब्जी मंडी: बढ़ती गयी खरीदारों की भीड़, चढ़ते गये दाम

संक्षेप:

बिहारशरीफ के सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से सब्जियों के दाम में वृद्धि हुई। सुबह फूलगोभी की कीमत 20-25 रुपए थी, जो दोपहर में 40 रुपए के पार पहुंच गई। धनिया की कीमत सुबह 70 रुपए थी, जो बाद...

Oct 24, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

सब्जी मंडी: बढ़ती गयी खरीदारों की भीड़, चढ़ते गये दाम 20 रुपए से शुरुआत, दोपहर में एक फूलगोभी की कीमत 40 के पार सुबह में धनिया 70 रुपए तो दोपहर में 200 रुपए किलो पर पहुंची कद्दू के भाव में बढ़ोतरी की जगह हुई अप्रत्याशित गिरावट छठ महापर्व के बहाने दुकानदारों ने खूब काटी चांदी फोटो सब्जी : बिहारशरीफ सब्जी मंडी में शुक्रवार को कद्दू की खरीदारी करते लोग। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार से नहाय-खाय के साथ हो रही है। इस दिन व्रती पवित्र जलाशयों में स्नान कर शुद्धता का पालन करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सात्विक भोजन कद्दू-भात, चने की दाल, नयी हरी सब्जियां ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय के एक दिन पहले शु्क्रवार को शहर की सब्जी मंडी की रौनक देखते बनी। हर दुकान पर भीड़ ही भीड़ नजर आयी। इस सुनहरे मौके को भुनाने में मुनाफाखोरों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नौबत ऐसी कि खरीदारों की जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गयी, वैसे-वैसे प्राय: सब्जियों के दाम भी चढ़ते गये। सिर्फ कद्दू के दाम शुरुआत में चढ़े। लेकिन, बाद में तेजी से गिरावट दर्ज की गयी। महापर्व के बहाने सब्जी मंडी के कारोबारियों ने खूब चांदी काटी। फूलगोभी सुबह में 20 से 25 रुपए पीस बिकी। दोपहर होते-होते एक फूल की कीमत 40 रुपए के पार पहुंच गयी। धनिया का हाल यह कि शुरुआत में 70 रुपए किलो तो बाद में 200 रुपए किलो से कम में देने को कारोबारी तैयार नहीं दिखे। नयका बैगन पर भी महंगाई की खूब असर दिखी। सुबह में खरीदारों की भीड़ कम दिखी तो कारोबारियों ने 30 से 35 रुपए किलो में ग्राहकों को बेचा। लेकिन, खरीदने वालों की फौज बढ़ी तो एक किलो बैगन का दाम 50 से 55 रुपए तक दुकानदारों ने वसूला। नयका आलू शुरुआत में 40 से 45 तो दोपहर में 50 से 55 रुपए किलो बिका। मांग से ज्यादा पहुंची कद्दू की खेप तो कम पड़ गये खरीदार: कारोबारी कुणाल कुमार, सूरज कुमार व अन्य कहते हैं कि नहाय-खाय को लेकर हर कोई कद्दू की खरीदारी जरूर करते हैं। लेकिन, मांग से अधिक कद्दू की खेप मंडी में आ जाने के कारण दाम चढ़ने की वजाय घट गयी। हालांकि, शुरुआत 20 से 25 रुपए किलो से हुई थी। लेकिन, लोकल के साथ बाहर से भी थोक कारोबारियों ने कद्दू की खेप मंगायी तो खरीदार ही कम पड़ गये। लाचारी में अढ़तियों को 10 से 15 रुपए किलो में कद्दू बेचना पड़ा। इससे कारोबारियों को नुकसान हुआ तो खरीदारों को फायदा। खुदरा दुकानदारों ने वसूले दोगुना दाम: शहर के चौक-चौराहों पर सजी खुदरा सब्जी की दुकानों में महंगाई आग दिखी। पर्व के बहाने दुकानदारों ने सब्जी मंडी के मुकाबले खरीदारों से दोगुना दाम वसूले। मंडी में कद्दू 20 से 25 रुपए तो खुदरा दुकानदारों के एक किलो कद्दू की कीमत 50 रुपए वसूली। बैगन 60 से 70 रुपए तो टमाटम 60 से 65 रुपए किलो बेचा गया। एक फूलगोवी के दाम 50 से 55 रुपए तक खरीदारों से वसूले गये। मंडी सब्जियों की कीमत: सब्जी सुबह में दोपहर में नया आलू 40-45 50-55 रुपए किलो धनिया 70-75 190-200 रुपए किलो फूलगोभी 20-25 35 -40 रुपए पीस बैगन 33-35 45 - 50 रुपए किलो कद्दू 20-25 10- 15 रुपए किलो हरी मिर्च 35-40 40-45 रुपए किलो टमाटर 45-50 45-50 रुपए किलो