Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsUnion Minister Satish Chandra Dubey Prays at Ancient Kali Temple in Hilsa for Spiritual Peace
हिलसा के प्राचीन काली मंदिर में केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे ने की पूजा-अर्चना

हिलसा के प्राचीन काली मंदिर में केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे ने की पूजा-अर्चना

संक्षेप:

हिलसा के प्राचीन काली मंदिर में केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे ने की पूजा-अर्चनाहिलसा के प्राचीन काली मंदिर में केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे ने की पूजा-अर्चनाहिलसा के प्राचीन काली मंदिर में...

Sep 12, 2025 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

हिलसा के प्राचीन काली मंदिर में केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे ने की पूजा-अर्चना कहा-पूजा-पाठ करने से मन को शांति और बढ़ता है आध्यात्मिक ज्ञान फोटो : 12हिलसा01 : हिलसा के काली मंदिर में शुक्रवार को पूजा अर्चना करते केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे। हिलसा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे शुक्रवार को हिलसा के ऐतिहासिक बलराम-कृष्ण की धरती पर अवस्थित श्री महाकाली मंदिर शक्तिपीठ पहुंचे। पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति प्रज्वलित किया। इसके बाद माता रानी का आशीर्वाद लेकर हिलसा, सूबे व देश की जनता के लिए मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ करने से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे आत्म-चिंतन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तनाव कम होता है और आध्यात्मिक संबंध मजबूत होते हैं। इससे पहले मन्दिर कमेटी के लोगों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। मौके पर मन्दिर के मुख्य संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद, जदयू नेता अवधेश प्रसाद, समाजसेवी अमृता प्रीतम, पूर्व पार्षद विजय कुमार, भाजपा नेता मंजय चंद्रवंशी, योगेंद्र मंडल, पवन कुमार, आचार्य संयोगनन्द पाठक, मुकेश मालाकार, शिव कुमार सिंह, सन्नी जयसवाल, प्रिंस राज, हर्ष राज, रवीन्द्र कुमार, बबलू जयसवाल, नीरज कुमार, मोनू कुमार, संटी कुमार, शिशुपाल कुमार, सुभम जयसवाल, संजय जयसवाल आदि मौजूद रहे।