
एनडीए ने खत्म किया भय और अराजकता का माहौल-चिराग
संक्षेप: केन्द्रीय मंत्री ने अस्थावां में एनडीए के पक्ष में की सभा एनडीए ने खत्म किया भय और अराजकता का माहौल-चिराग एनडीए ने खत्म किया भय और अराजकता का माहौल-चिराग
केन्द्रीय मंत्री ने अस्थावां में एनडीए के पक्ष में की सभा नगरनौसा में समय के अभाव में कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल फोटो : अस्थावां चिराग-अस्थावां के चकदिन हाई स्कूल में सोमवार को चुनावी सभा में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान सोमवार को प्रखंड के चकदिन हाई स्कूल के परिसर में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए। उन्होंने अस्थावां के प्रत्याशी डॉ. जीतेन्द्र कुमार व बरबीघा के प्रत्याशी डॉ. पुष्पंजय कुमार को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में भय और अराजकता का माहौल था। एनडीए सरकार ने इसे खत्म किया।

हालांकि, समय के अभाव में नगरनौसा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें। उन्होंने कहा कि आने वाला पांच साल विकास और परिवर्तन के लिए निर्णायक साबित होगा। एनडीए सरकार ने प्रदेश में सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाया है और अब जनता को इस कड़ी को मजबूत करना है। प्रत्याशी ने कहा कि जरूरत है कि बिहार में विकास की गति को बनाये रखें और एनडीए के हाथों को मजबूत करें। मौके पर विनोद प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र मुकुट, अजय कुमार, सीताराम प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार, प्रशांत कुमार राजा, कर्मवीर कुमार, डॉ. राजेश कुमार, मनोरंजन कुमार, बाल्मिकी प्रसाद, शौकत रजा, रजा मुराद आदि मौजूद थे। नगरनौसा में मायूस लौटे समर्थक घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचे चिराग नगरनौसा, निज संवाददाता। नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में सोमवार को चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। इसमें लोजपा नेता चिराग पासवान को शामिल होना था। समर्थक दोपहर से ही उनका इंतजार कर रहे थे। घंटों इंतजार के बाद भी वे नहीं पहुंचे तो समर्थकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा में लोग एक बजे से ही आने लगे थे। मंच पर वक्ता भाषण दे रहे हैं। बीच-बीच में कुछ ही मिनटों में चिराग के पहुंचने की घोषणा भी हो रही थी। पांच बजे के बाद भी वे नहीं पहुंचे तो मायूस कार्यकर्ता वापस लौटने लगे। प्रत्याशी ने उनका कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दी। मौके पर दामोदरपुर-बलधा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद ने समर्थकों के साथ जदयू का दामन थामा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




