ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफसिलाव में हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तार

सिलाव में हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तार

सिलाव में हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तारसिलाव में हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तारसिलाव में हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तारसिलाव में हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तारसिलाव में हथियार के साथ दो शातिर...

सिलाव में हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफMon, 13 Dec 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दोनों अलग-अलग हत्याकांडों के हैं आरोपित

बिहारशरीफ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

सिलाव थाना की पुलिस ने दो कुख्यात शातिरों को हथियार के साथ दबोच लिया है। दोनों जिले के दो अलग-अलग चर्चित हत्याकांडों के आरोपित हैं। उनके पास से 9 एमएम की पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार शातिरों में बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव निवासी बृजनंदन प्रसाद का पुत्र आशीष कुमार व बेगमपुर गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र अभिराम कश्यप है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बदमाश नगर पंचायत कार्यालय के पास घूम रहे थे। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गयी तो हथियार बरामद किये गये। आज से छह माह पहले सिलाव डीह गांव निवासी वार्ड पार्षद पति चितरंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसी तरह ग्रामीण बैंक के मैनेजर को अगवा कर हत्या कर दी गयी है। दोनों बदमाश इन हत्याकांडों में अभियुक्त हैं। उनके पास से एक बाइक भी जब्त की गयी है। सूत्रों की माने तो बदमाशों ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। पुलिस अभी अधिक जानकारी देने से परहेज कर रही है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े