ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफअलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है। हरनौत में करंट लगने एक युवकी की जान चली गयी। वहीं अस्थावां में एक महिला सर्पदंश की शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठी। सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करा...

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफMon, 07 Aug 2017 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है। हरनौत में करंट लगने एक युवकी की जान चली गयी। वहीं अस्थावां में एक महिला सर्पदंश की शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठी। सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया गया है। मवेशी चराने गया था युवकहरनौत थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव में सोमवार की दोपहर बाल्मिकी पासवान खंधे में भैंस चराने गया था। इसी दौरान वो रास्ते में पड़ने वाले ट्रांसफर्मर से सट गया। लोगों ने बताया कि ट्रांसफर्मर में पहले से ही करंट आ रहा था। उससे सटते ही बाल्मिकी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे हरनौत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही गांव में रक्षा बंधन का उत्साह मातम में बदल गया। परिजन ने थाना में बिजली विभाग के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। शौच के लिए गयी महिला को काटा सांप नेअस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में शौच के लिए गयी एक महिला को सांप ने काट लिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। परिजन ने बताया कि रविवार की देर शाम कारु यादव की 33 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी शौच के लिए खंधे में गयी थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। जबतक अन्य लोगों को खबर मिलती उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें