
नेपाल से भटककर नालंदा पहुंचे दो किशोर
नेपाल से भटककर नालंदा पहुंचे दो किशोरनेपाल से भटककर नालंदा पहुंचे दो किशोरनेपाल से भटककर नालंदा पहुंचे दो किशोरनेपाल से भटककर नालंदा पहुंचे दो किशोर
नेपाल से भटककर नालंदा पहुंचे दो किशोर बिन्द थाने की पुलिस ने बुधवार की रात दोनों को किया बरामद नेपाल पुलिस से किया जा रहा संपर्क, चाइल्ड हेल्पलाइन भेजे गये फोटो बिंद : बिन्द थाना में नेपाल से आये दोनों किशोर । बिन्द (नालंदा), निज संवाददाता जिले के बिंद थाना क्षेत्र के मदनचक गांव पास से बुधवार की रात पुलिस ने नेपाल से भटककर आये दो किशोरों को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों किशोरों को चाइल्ड हेल्पलाइन में भेजा है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि बरामद किशोरों की पहचान नेपाल के जिला सिराहा के बलानशेर के वार्ड 17 निवासी रंजीत बुंदेल के 14 वर्षीय पुत्र समीर बुंदेल व उमेश बुलकेटी के 10 वर्षीय पुत्र सौगात बुलकेटी के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान दोनों किशोरों को मदनचक गांव समीप भटकते हुए देखा गया। हालांकि, किशोर नेपाल के किस थाना क्षेत्र का रहने वाला है, यह नहीं बता पा रहा है। एसपी भरत सोनी को इसकी जानकारी दे दी गयी है और नेपाल पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




