दो सड़क हादसों में सरकारी कर्मी समेत दो लोग घायल

May 06, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

शेखपुरा जिले में बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में एक सरकारी कर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। एक हादसा टाटी नदी पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी। दूसरा हादसा शेखपुरा-घाटकुसुम्भा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में हुआ। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो सड़क हादसों में सरकारी कर्मी समेत दो लोग घायल

दो सड़क हादसों में सरकारी कर्मी समेत दो लोग घायल टाटी नदी पुल के पास स्कार्पियो ने बाइक में मारा धक्का शेखपुरा-घाटकुसुम्भा रोड में दो बाइकों में हो गयी टक्कर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक सरकारी कर्मी समेत दो लोग घायल हो गये।

पहला सड़क हादसा

बरबीघा-शेखपुरा एनएच पर टाटी नदी पुल के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार जिला कल्याण विभाग के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कर्मी बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव से प्रतिदिन की तरह बुधवार को अपने कार्यालय शेखपुरा आ रहे थे। इसी दौरान टाटी नदी पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही हथियावां थाने की की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया।

दूसरा सड़क हादसा

दूसरा सड़क हादसा शेखपुरा-घाटकुसुम्भा रोड में हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान वृंदावन गांव निवासी दुखो महतो के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि संदीप शेखपुरा बाजार खरीदारी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शेखपुरा में हुए सड़क हादसों में कितने लोग घायल हुए?
दो लोग घायल हुए, जिनमें एक सरकारी कर्मी भी शामिल है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।