राजगीर में किशोरी स्वास्थ्य पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर में किशोरी स्वास्थ्य पर दो दिवसीय प्रशिक्षण राजगीर में किशोरी स्वास्थ्य पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

राजगीर में किशोरी स्वास्थ्य पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

राजगीर, निज प्रतिनिधि। किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर राजगीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राजगीर और सिलाव की किशोरियों को हमारी पाठशाला फेज-चार के तहत प्रशिक्षण दिया गया। किशोरियों के शारीरिक, मानसिक व मासिक धर्म स्वास्थ्य की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा केंद्र, कुर्जी के संजय मिंज, समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता, जिला स्तरीय प्रशिक्षक अंजनी कुमारी, परियोजना समन्वयक एलॉयसियस ओस्ता और टीम सुपरवाइजर साहिल राज ने किया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था स्वास्थ्य की नींव रखने का समय है। बच्चियां देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका एनीमिया-मुक्त होना, पोषण स्तर बेहतर होना और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक होना जरूरी है।

स्वस्थ किशोरी ही स्वस्थ समाज की निर्माता बन सकती है। मौके पर भीम पासवान, फिरोज कुमार, रूपा कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी आदि मौजूद थीं। (राजगीर में मनजीत प्रभाकर)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।