भक्तों की सुविधा के लिए वोलेंटियर होंगे तैनात

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

परणावां गांव में 1 मई से श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब का द्विवार्षीक मेला लगेगा। मेला समिति ने बैठक कर भक्तों की सुविधा के लिए वोलेंटियर तैनात करने और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की रणनीति बनाई है। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य दुकानों की व्यवस्था की जाएगी।

भक्तों की सुविधा के लिए वोलेंटियर होंगे तैनात

भक्तों की सुविधा के लिए वोलेंटियर होंगे तैनात भीड़ नियंत्रण व लोगों की सुरक्षा पर रहेगी विशेष चौकसी परणावां में 1 से लगेगा दो दिवसीय राजकीय मेला, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला में उमड़ेगी भीड़ मेला समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर बनायी रणनीति फोटो : सरमेरा केके 05 : सरमेरा प्रखंड की धनुकी पंचायत के परणावां गांव में श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब द्विवार्षीक दो दिवसीय मेला की तैयारी को लेकर रणनीति बनाते मेला समिति के अध्यक्ष केदार महतो व अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की धनुकी पंचायत के परणावां गांव में एक मई से श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब द्विवार्षीक दो दिवसीय मेला लगेगा।

इसकी तैयारी को लेकर मेला समिति के अध्यक्ष केदार महतो ने प्रतिनिधियों व लोगों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की। श्री महतो ने कहा कि इस मेला में भक्तों की सुविधा के लिए वोलेंटियर तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही, भीड़ नियंत्रण व लोगों की सुरक्षा पर विशेष चौकसी रहेगी। गर्मी को देखते हुए पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मेला में झूला, चाट पकौड़ा, मिठाई समेत अन्य दुकानें भी लगती हैं। इस दौरान वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मेला में नालंदा के अलावा पटना, शेखपुरा, मोकामा, नवादा समेत अन्य जगहों से भी हजारों लोग आते हैं। आगंतुकों के लिए विषेष व्यवस्था की जाएगी। ताकि, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए कई लोगों को मेला की जवाबदेही दी गयी है। वे अभी से इसकी तैयारी में लग चुके हैं। ग्रामीणों ने बैठक में कई सुझाव भी दिए। उनके सुझाव के अनुसार लोगों के बीच सामूहिक जिम्मेदारी भ्ीा तय की गयी। सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यातायात प्रबंधन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी। बैठक में परणावां ग्राम मेला आयोजन समिति के सचिव राजकुमार महतो, कोषाध्यक्ष रामाश्रय महतो, सच्चिदानंद प्रसाद, मणी मंडल, नागेश्वर पंडा, अर्जुन महतो, नीतीश कुमार, मुकेश मंडल, राजदूत मंडल, आशीष मंडल, गणेश मंडल, राहुल मंडल, नंदलाल मंडल, संजय महतो, विजय मंडल, श्रवण व अन्य मौजूद थे। (श्यामदेव प्रसाद यादव)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।