हरे-राम हरे-कृष्ण... की जयघोष से गुंजायमान हुआ हरनौत बाजार
हरनौत बाजार में नियामतपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर में दो दिवसीय अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में सैकड़ों भक्त शामिल हुए और हर कोई 'हरे राम हरे कृष्ण' का जयघोष कर रहा था। उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने इस आयोजन को गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया।

हरे-राम हरे-कृष्ण... की जयघोष से गुंजायमान हुआ हरनौत बाजार नियामतपुर ठाकुरबाड़ी में शुरू हुआ दो दिवसीय अखंड कीर्तन महाशिवरात्रि को होगा समापन फोटो : हरे राम : हरनौत बाजार नियामतपुर ठाकुरबाड़ी में अखंड कीर्तन में शामिल भक्त। हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 नियामतपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर में शुक्रवार को विधि विधान के साथ दो दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसके साथ ही पूरा बाजार हरे राम हरे कृष्ण... की जयघोष से भक्तिमय हुआ। इसमें गांधी टोला, पंचशील नगर समेत आसपास के मोहल्लों के सैकड़ों भक्त शामिल हुए। उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह व वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि सालों से यहां अखंड कीर्तन होता आ रहा है।
गांव की सुख शांति व समृद्धि के लिए लोग इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अखंड कीर्तन में हरेराम कुमार, दामोदर प्रसाद, प्यारे चौधरी, कमलेश कुमार व अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


