साइबर कैफे में तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

Mar 29, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

साइबर कैफे में तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विवाद गैस सिलेंडर के लिए हुआ था। आरोपी कुनाल अपने हथियारबंद साथियों के साथ 28 मार्च को कैफे पहुंचा, जहां उसने संचालक को पीटा और तोड़फोड़ की। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

साइबर कैफे में तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

साइबर कैफे में तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार गैस सिलेंडर के विवाद में बदमाशों ने मचाया था भारी उत्पात थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार स्थित अविनाश साइबर कैफे में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में अतबलचक निवासी सुधीर यादव का पुत्र विकास कुमार और सत्येन्द्र यादव का पुत्र कुनाल कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि 24 मार्च को भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने को लेकर कुनाल का विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए 28 मार्च को कुनाल अपने दर्जनभर हथियारबंद साथियों के साथ कैफे पहुंचा।

बदमाशों ने संचालक हरेराम कुमार को बुरी तरह पीटा और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। दहशत फैलाने के लिए बाहर हवाई फायरिंग भी की गई। पीड़ित की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।