पुण्यतिथि पर सदाशिव बाबू को दी गयी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ में नालंदा जिला अधिवक्ता संघ ने प्रसिद्ध वकील सदाशिव प्रसाद सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के सदस्यों ने उन्हें याद किया और उनके सरल स्वभाव और वकालत में 50 साल के...

बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। सिविल मामलों के जानकार सदाशिव प्रसाद सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर नालंदा जिला अधिवक्ता संघ परिसर में उनके चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, सचिव दिनेश कुमार व पूर्व अध्यक्ष गीता प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. सदाशिव बाबू सरकारी सेवा को छोड़कर वकालत पेशे में आए थे। वे काफी मृदुल, मिलनसार व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। संघ के कार्यों व विकास में बढ़ चढ़कर सहयोग करते थे। उनका मार्गदर्शन आज भी लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वे 50 साल से अधिक समय तक वकालत से जुड़े रहे। वे नवादा जिला के महरथ गांव के रहने वाले थे। मौके पर अधिवक्ता विनोद कुमार, संजय कुमार, उपेंद्र कुमार, पंकज कुमार, शंभू शरण सिंह, विपीन कुमार, विनय कुमार व अन्य ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।