Biharsharif News: रामरूप प्रसाद सिंह की मनी पुण्यतिथि
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: बिहारशरीफ में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार के पिता स्व. रामरूप प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। डॉ. सुनील ने कहा कि उनके आशीर्वाद और स्नेह की हमेशा कमी खलेगी। परिवार ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके ज्ञान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Biharsharif News: बिहारशरीफ। शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार के पिता सह समाजसेवी स्व. रामरूप प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पटेल नगर मोहल्ले में मनायी गयी। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि पूरे परिवार के बीच हमेशा उनकी कमी खलेगी। उनका स्नेह व आशीर्वाद हमेशा याद आता रहेगा। डॉ. ममता कौशाम्बी ने कहा कि उनकी कृतियों को आगे बढ़ाना ही सच्ची भक्ति होगी। मौके पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। उनके द्वारा दी गयी शिक्षा और ज्ञान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर परिवार के अन्य सदस्य व शुभचिंतक मौजूद थे।


