शिक्षाविद डॉ. अशोक के कार्य हमारे लिए प्ररणास्रोत : मंत्री
शिक्षाविद डॉ. अशोक के कार्य हमारे लिए प्ररणास्रोत : मंत्री शिक्षाविद डॉ. अशोक के कार्य हमारे लिए प्ररणास्रोत : मंत्री शिक्षाविद डॉ. अशोक के कार्य हमारे लिए प्ररणास्रोत : मंत्री
शिक्षाविद डॉ. अशोक के कार्य हमारे लिए प्ररणास्रोत : मंत्री केएसटी कॉलेज के प्राचार्य के भोज कार्यक्रम में पहुंचे कई दिग्गज फोटो : मंत्री अशोक : बिहारशरीफ के सोहडीह मोहल्ले में शनिवार को डॉ. अशोक कुमार के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, प्राचार्य डॉ. संजीत कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के सोहसराय केएसटी कॉलेज के पूर्व प्रचार्य डॉ. अशोक कुमार के श्राद्ध कार्यक्रम में शनिवार को शामिल होकर उनके चित्र पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी नवल किशोर यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, पूर्व विधायक रवि ज्योति व जिले के गणमान्य लोगों ने फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. अशोक कुमार के किये गये कार्य हमारे लिए मार्गदर्शन के काम करेंगे। वे सबों के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनका निधन जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। केएसटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्य को वे आगे बढ़ाते रहेंगे। वित्तरहित अनुदानित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामबिनेश्वर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राय श्रीपाल सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह मधु, उपाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. सतेन्द्र प्रसाद, महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, विजय कुमार पांडेय,डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, सुरेश मेहता, सुशीला कुमारी, दिनेश कुमार, उमेश प्रसाद, जयराम प्रसाद, सुरेश प्रसाद, पीएमएस कॉलेज के प्राचार्य बृजनंदन प्रसाद समेत दर्जनों दिग्गजों व शिक्षाविदों ने कहा कि डॉ. अशोक कुमार सर्वदा याद किये जाते रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।