Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTribute Event for Lalit Singh s Uncle Gopal Prasad Sharma on Second Death Anniversary
केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के मामा की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़े लोग

केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के मामा की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़े लोग

संक्षेप:

केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के मामा की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़े लोगकेन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के मामा की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़े लोगकेन्द्रीय...

Jan 04, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के मामा की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़े लोग राजगीर के संबलपुर गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा फोटो : ललन सिंह : श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग। राजगीर, निज संवाददाता। केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के मामा, राजगीर प्रखंड के संबलपुर के गोपाल प्रसाद शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमहुआ। इसमें प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व परिजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने स्वर्गीय गोपाल बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जीवनपर्यंत जनसेवा से जुड़े रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था थी। इसके कारण वे अपने गांव में प्रत्येक वर्ष रामायण पाठ एवं रामलीला का आयोजन करवाते थे। उनके द्वारा शुरू की गई यह परंपरा आज भी गांव के लोगों द्वारा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है। कार्यक्रम में अमरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, भोला सिंह, राजेश कुमार, संदीप कुमार, रौशन कुमार, धीरज कुमार, अनुभव कुमार, राकेश कुमार, बबलू कुमार, संजय कुमार, राजीव रंजन, रोहित कुमार, कौशल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।