मरम्मत कार्य के कारण राजगीर स्टेशन से लेट खुल रहीं ट्रेनें
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफराजगीर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस गुरुवार को दो घंटे विलंब से रवाना हुई। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे लेट हुई। स्टेशन पर वाशिंग पिट लाइन की कमी और धीमी निर्माण गति के कारण यह विलंब हो रहा है।

मरम्मत कार्य के कारण राजगीर स्टेशन से लेट खुल रहीं ट्रेनें श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से हुआ रवाना फोटो : राजगीर ट्रेन-राजगीर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। राजगीर, निज संवाददाता।
ट्रेन का विलंब
स्थानीय रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस गुरुवार को करीब दो घंटे विलंब से खुली। ट्रेन के लेट होने से दैनिक यात्रियों समेत अन्य यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके प्रस्थान का निर्धारित समय सुबह 7:45 बजे है। लेकिन, ट्रेन सुबह 9:35 बजे रवाना हुई। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों के बीच चढ़ने को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राजगीर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस भी बुधवार की रात करीब डेढ़ घंटे विलंब से खुली। लगातार ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। इसका कारण ट्रेन के मेंटेनेंस में देरी को बताया जा रहा है।मेंटेनेंस की समस्याएँ
स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि राजगीर में फिलहाल एक वाशिंग पिट लाइन उपलब्ध है। यहां चार ट्रेनों का मेंटेनेंस एवं वॉशिंग का काम होता है। एक ट्रेन की वॉशिंग और तकनीकी जांच में लगभग छह से आठ घंटे का समय लग जाता है। इसी कारण कई बार ट्रेनों के परिचालन में देरी हो जाती है। स्टेशन पर एक नई वाशिंग पिट लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद ट्रेनों की साफ-सफाई और मेंटेनेंस का कार्य अधिक सुगम हो जाएगा तथा ट्रेनों के समय पर परिचालन में भी सुविधा मिलेगी।निर्माण कार्य की धीमी गति
धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य-यात्री संघ यात्री संघ के अध्यक्ष विकास कुशवाहा ने कहा कि राजगीर में बन रही नई वाशिंग पिट लाइन का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। पिछले वर्ष ही इसके निर्माण की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर दो से तीन स्टेबलिंग लाइन निर्माण की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में स्टेबलिंग लाइन नहीं होने के कारण ट्रेनों को लगभग 17 किलोमीटर दूर नटेशर स्टेशन ले जाकर खड़ा करना पड़ता है। इसमें समय और संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती है। (राजगीर से अनूप कुमार)सामान्य प्रश्न
✦राजगीर स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस कब रवाना हुई?−
राजगीर स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 9:35 बजे रवाना हुई।
✦राजगीर रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट लाइन की कितनी संख्या है?+
✦नई वाशिंग पिट लाइन का निर्माण कब शुरू हुआ था?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


