बाइक सवारों को स्कार्पियों ने रौंदा, एक किशोर की गयी जान

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

शेखोपुरसराय में एक भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर सोनू कुमार की मौत हो गई। वह बाइक पर अपने फुफेरे भाई और दोस्त के साथ वापस लौट रहा था, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। दोस्त और फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बाइक सवारों को स्कार्पियों ने रौंदा, एक किशोर की गयी जान

बाइक सवारों को स्कार्पियों ने रौंदा, एक किशोर की गयी जान हादसे में मृतक के दोस्त और फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल बरबीघा-वारिसलीगंज रोड में ओनमा पावर सब स्टेशन के पास हादसा फोटो शेखोपुरसराय01 : शेखोपुरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को रोते-बिलखते मृतक किशोर के परिजन।

हादसे की जानकारी

शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग पर शेखोपुरसराय प्रखंड के ओनमा गांव स्थित पावर सब स्टेशन के समीप रविवार को भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि, उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रमजानपुर गांव निवासी कैलू रविदास के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। घायलों में फुफेरा भाई आशिक कुमार तथा दोस्त अमरजीत कुमार शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, सोनू कुमार अपने चचेरे बहनोई की बाइक लेकर शेखोपुरसराय नगर पंचायत के चरुआवां गांव से फुफेरे भाई को लाने गया था। उसके साथ दोस्त अमरजीत कुमार भी था। वहां से तीनों रमजानपुर लौट रहे थे। तभी, ओनमा पावर सब स्टेशन के पास बरबीघा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे मुखिया अभिमन्यु कुमार एवं उनके सहयोगियों ने सभी घायलों को तत्काल शेखोपुरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने देखने के बाद सोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद आशिक कुमार और अमरजीत कुमार को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई और रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अनियंत्रित हाईवा हादसा

अनियंत्रित होकर हाईवा डिवाइडर से टकराया, गुमटी को रौंदा बरबीघा-वारिसलीगंज मार्ग पर महेश स्थान चौक के पास हादसा दुर्घटना में चालक-खलासी बाल-बाल बचे, गुमटी मालिक को नुकसान शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य सड़क पर स्थानीय थाना क्षेत्र के महेश स्थान चौक के समीप शनिवार की देर रात में बालू लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद हाईवा सड़क किनारे बनी गुमटी को रौंदत दिया। हालांकि, हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन, गुमटी वाले को काफी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवा नवादा की ओर से आ रहा था। नहर में ढलाई का काम में इस्तेमाल मिक्चर मशीन सड़क किनारे खड़ी थी। उससे बचने के चक्कर में हाइवा चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। गुमटी मालिक शेखोपुर डीह निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि गुमटी के साथ उसमें रखा सामान भी पूरी तरह बर्बाद हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। (शेखोपुरसराय से राज कमल)

सामान्य प्रश्न

हादसे में कितने लोग घायल हुए?
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें फुफेरा भाई आशिक कुमार और दोस्त अमरजीत कुमार शामिल हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।