Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTragic Road Accident Claims Lives of Three in Sheikhpura Multiple Injured
सड़क हादसे में शेखपुरा के तीन लोगों की पटना के घोसवरी में मौत

सड़क हादसे में शेखपुरा के तीन लोगों की पटना के घोसवरी में मौत

संक्षेप:

शेखपुरा के लोदीपुर मुसहरी टोले के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोकामा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर घोसवरी थाना क्षेत्र में जुगाड़ वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में सात लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है।

Feb 01, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

सड़क हादसे में शेखपुरा के तीन लोगों की पटना के घोसवरी में मौत हादसे में गांव के सात अन्य लोग हुए घायल, दो की स्थिति बनी है गंभीर जुगाड़ वाहन पर बैठ गंगा स्नान करने गांव के 10 लोग जा रहे थे मोकामा मोकामा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र में हादसा फोटो 01 शेखपुरा 01 - शेखपुरा के लोदीपुर मुसहरी टोले में रोते - बिलखते परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मेहुंस थाना के लोदीपुर मुसहरी टोला के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा शनिवार की रात मोकामा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के करकयान (पैजना) गांव के मसीप हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मरने वालों में प्रयाग मांझी के 35 वर्षीय पुत्र मुन्नी मांझी, चांद मांझी के 36 वर्षीय पुत्र महेश मांझी और रामस्वरूप मांझी के 40 वर्षीय पुत्र संजय मांझी शामिल हैं। जबकि, इसी गांव के सात अन्य लोग घायल हो गये हैं। इनमें अशोक मांझी और धनश्याम मांझी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज मोकामा अस्पताल में किया जा रहा है। माघी पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा स्नान करने: पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव ने बताया कि गांव के 10 लोग एक जुगाड़ वाहन पर सवार होकर माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने मोकामा जा रहे थे। इसी दौरान पैजना गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी है। घायलों को सड़क पर तड़पता छोड़ चालक ट्रक लेकर भाग निकला। बाद में घोसवरी थाने की गश्ती टीम की घायलों पर नजर पड़ी तो सभी को उठाकर मोकामा अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल तीन लोग को पीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान वहां एक घायल की मौत हो गयी। गांव में पसरा मातम : घटना की सूचना मिलने के बाद लोदीपुर मुसहरी टोला में कोहराम मच गया। हर कोई अचानक हुई इस दुर्घटना से हतप्रभ हैं। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सभी मृतक एक ही गोतिया परिवार थे। मुखिया सोनाली राय ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। शवों का पोस्टमार्टम पटना में कराया गया। कमाऊ सदस्यों की मौत से पीड़ित परिजनों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।