हादसे के बाद रातभर पड़ा रहा जख्मी, सुबह मिली लाश
थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर गांव के पास एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है। वह अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। सड़क पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक मिली, जिससे सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है।

थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर गांव के पास मिला शव और क्षतिग्रस्त बाइक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने निकला था घर से फोटो : थरथरी मौत-थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर गांव के पास सोमवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हिलसा-नूरसराय मार्ग पर भतहर गांव के खरनैया पुल के पास सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक किशोर का शव मिला। उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पास में ही सड़क किनारे गड्ढे में पड़ी थी। इससे लोग सड़क हादसे की अंदेशा जता रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गयी।
मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के नोनौरा-बेलदारी गांव निवासी सुदर्शन चौहान के 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी है। वह अपनी मां-बाप का इकलौता पुत्र था। परिजनों के अनुसार वह दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए रविवार की शाम घर से निकला था। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि सड़क हादसे के बाद जख्मी रातभर सड़क पर ही पड़ा रह गया। इससे उसकी मौत हो गयी। अंधेरे की वजह से ग्रामीणों की नजर उसपर नहीं पड़ी। कचरा-मुसहरी गांव के लिए निकला था युवक : परिजनों की मानें तो वह अपन दोस्त की पार्टी में शामिल होने के लिए कचरा-मुसहरी गांव जाने के लिए निकला था। आशंका है कि वह अपने किसी मित्र को पहुंचाने के लिए इधर आया था, उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची शव को जब्त कर लिया। पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये और छाती पीटकर रोने लगें। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



