Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTragic Road Accident Claims Life of Elderly Woman 4 Others Injured in Islamapur
सड़क हादसे में महिला की मौत, 4 अन्य गंभीर

सड़क हादसे में महिला की मौत, 4 अन्य गंभीर

संक्षेप:

इस्लामपुर में रविवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला सुखैदा खातून की मौत हो गई। टोटो और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Nov 16, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

सड़क हादसे में महिला की मौत, 4 अन्य गंभीर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी इस्लामपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस वक्त हुई, जब टोटो और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी यात्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मृतका की पहचान शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह मोहल्ला निवासी मोहम्मद नजीमुद्दीन की 70 वर्षीया पत्नी सुखैदा खातून के रूप में की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अपने रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में शामिल होने हरथु गांव जा रही थीं। हादसे में टोटो पर सवार सानिया खातून, लाडली खातून समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है।