अनियंत्रित होकर बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी, 2 दो की मौत

अनियंत्रित होकर बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी, 2 दो की मौत

संक्षेप:

अनियंत्रित होकर बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी, 2 दो की मौतअनियंत्रित होकर बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी, 2 दो की मौतअनियंत्रित होकर बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी, 2 दो की मौतअनियंत्रित होकर बाइक पानी भरे...

Aug 29, 2025 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

अनियंत्रित होकर बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी, 2 दो की मौत हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक ही बाइक पर सवार थे 4 लोग, खुदागंज थाना क्षेत्र के पनहर के पास घटना परिजनों का आरोप, पुलिस ने किया पीछा तो भागने के चक्कर में हुआ हादसा फोटो इस्लामपुर : खुदागंज अस्पताल में रोते विलखते मृतक के परिजन। इस्लामपुर (नालंदा), निज संवाददाता। जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के पनहर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की देर रात अनियंत्रित होकर एक बाइक पानी भरे 20 फिट गहरे गड्ढे में गिर गयी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार सवार थे। मृतकों में खुदागंज थाना क्षेत्र के वरदाहा गांव निवासी नायक बिंद का 23 वर्षीय पुत्र मंटू बिंद और स्व. जोगिंदर बिंद का 15 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार शामिल हैं। जबकि, वरदाहा निवासी राजबल्लभ बिंद का 18 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार और अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र निवासी लाल दास बिंद का 25 वर्षीय पुत्र मौकेंद्र कुमार घायल हो गये हैं। दोनों घायलों का पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। स्थिति नाजुक बतायी जाती है। परिवार वालों का आरोप है कि बाइक सवारों का पुलिस की गश्ती टीम पीछा करने लगी। पुलिस से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। साला के साथ बाइक से जा रहा था ससुराल: घायल मौकेंद्र ने बताया कि वह गुजरात के सूरत में कपड़ा का काम करता है। गुरुवार को सूरत से लौटकर ससुराल जा रहा था। इस्लामपुर स्टेशन पर उतरने के बाद अपने साला को फोन कर बाइक लाने को कहा। उसका साला अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक से स्टेशन पहुंचा। एक ही बाइक पर बैठकर चारों लोग जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ । इधर, थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एक ही बाइक पर चार लोगों के सवार होने के कारण संतुलन खोने से हादसा हुआ है। गांव में मचा कोहराम: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से वरदाहा गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से हर किसी की आंखे नम हो गयीं। अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी काफी मर्माहत हैं।