Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTragic Drowning Incidents in Bihar Four Lives Lost in Separate Accidents
अलग-अलग स्थानों पर 4 डूबे, 3 का मिला शव

अलग-अलग स्थानों पर 4 डूबे, 3 का मिला शव

संक्षेप: हरनौत, चेरो, बेन और पीर बिगहा में हुए हादसे अलग-अलग स्थानों पर 4 डूबे, 3 का मिला शव अलग-अलग स्थानों पर 4 डूबे, 3 का मिला शव

Tue, 21 Oct 2025 09:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

हरनौत, चेरो, बेन और पीर बिगहा में हुए हादसे बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर चार लोग पानी में डूब गये। तीन का शव बरामद कर लिया गया है। चौथे की तलाश जारी है। घटनाएं हरनौत, चेरो, बेन और पीर बिगहा ओपी क्षेत्रों में हुई। चेरो ओपी क्षेत्र के छठ घाट के पास मंगलवार को स्नान करने के दौरान एक किशोर धोवा नदी में डूब गया। उसकी पहचान तीरा गांव निवासी रणवीर यादव के 15 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में लगी है।

बेन थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव में आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक राजेन्द्र मांझी का 18 वर्षीय पुत्र नरेश कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह घूमने के लिए गया था। उसी दौरान फिसलकर पानी में गिर गया। काफी देर बाद पानी से लाश निकाली गयी। हरनौत थाना क्षेत्र के नेहुसा गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क किनारे नहर से 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गोखुलपुर गांव निवासी रघुनंदन राम के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वे सुबह में घर से निकले थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के ओप सूर्य मंदिर तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गयी। मृतक मदनपुर गांव निवासी रामजी प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को तालाब से कमल का फूल निकालने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर बाद उसका शव बाहर निकाला गया। ओपी प्रभारी हरिनंदन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।