Biharsharif News: लोकाइन नदी में डूबने से किशोर की मौत
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: हिलसा थाना क्षेत्र के रेड़ी-रसलपुर गांव की घटना लोकाइन नदी में डूबने से किशोर की मौत लोकाइन नदी में डूबने से किशोर की मौत

Biharsharif News: हिलसा थाना क्षेत्र के रेड़ी-रसलपुर गांव की घटना फोटो : हिलसामौत-हिलसा के रेड़ी-रसलपुर गांव में शुक्रवार को परिजनों से मिलते विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रेड़ी-रसलपुर गांव के पास गुरुवार की शाम लोकाइन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक रसलपुर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार है। नदी में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गये। परिजनों ने बताया कि शाम को वह दो अन्य बच्चों के साथ रेड़ी पुल के पास नदी में नहाने गये था। उसी दौरान डूब गया। अंधेरे के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। देर रात होने पर परिजन उसे खोजने लगे।
खोज और शव की बरामदगी
रातभर खोजने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह रेड़ी पुल से दो किलोमीटर दूर वाजितपुर गांव के पास नदी में छहला रहा शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी पाकर विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, मुखिया सुबोध कुमार के साथ संजय मुखिया, जितेन्द्र कुमार, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ रूपम शर्मा मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक और मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार रुपये दिये। थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (हिलसा से मनीष कुमार)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦हिलसा के रेड़ी-रसलपुर गांव में किसकी डूबने से मौत हुई?−
रेड़ी-रसलपुर गांव में 13 वर्षीय मयंक कुमार की डूबने से मौत हुई।
✦मयंक कुमार नदी में कब डूबा?+
✦शव कब बरामद किया गया?+
✦स्थानीय अधिकारियों ने परिजनों को क्या सहायता दी?+


