करंट लगने से महिला की मौत
शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र की सनैया पंचायत के पंढर गांव में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वह घरेलू कामकाज के बाद घर लौटते समय टूटे विद्युत तार की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शेखपुरा, हिंदुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र की सनैया पंचायत के पंढर गांव में टूटे विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला घरेलू कामकाज समाप्त कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान पंढर गांव निवासी सिंटू महतो की 45 वर्षीया पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सिंटू महतो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हम पार्टी के नेता सुरेश प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


