Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTragic Death of Vegetable Vendor Caught in Chura Machine Before Makar Sankranti
चूड़ा मशीन में फंसी गमछी, सब्जी विक्रेताओं की गयी जान

चूड़ा मशीन में फंसी गमछी, सब्जी विक्रेताओं की गयी जान

संक्षेप:

शहर के पथलाफार में चूड़ा कूटने के दौरान सब्जी विक्रेता उपेंद्र महतो की गमछी मशीन में फंस गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उपेंद्र अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jan 10, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

चूड़ा मशीन में फंसी गमछी, सब्जी विक्रेताओं की गयी जान शहर के पथलाफार के पास हादसा, मची गयी अफरातफरी परिवार का था एकलौता कमाऊ सदस्य, मुआवजे की मांग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददता। मकर संक्रांति पर्व से पहले चूड़ा कूटने का काम जोरों पर है। नगर क्षेत्र के मटोखर गांव के समीप स्थित पथलाफार चूड़ा मिल में चूड़ा कुटाने आये एक सब्जी विक्रेता की मशीन के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। शहर के जमालपुर मोहल्ला निवासी भतू महतो के 43 वर्षीय पुत्र उपेंद्र महतो सुबह में मकर संक्रांति के लिए चूड़ा कुटवाने मिल पहुंचे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान उनकी गमछी अचानक चूड़ा कूटने वाली मशीन में फंस गई। मशीन की तेज रफ्तार के कारण गमछी उनके गले में कस गई और दम घुटने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया गया है कि मृतक उपेंद्र महतो चांदनी चौक पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं, जिनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पूरा परिवार उन्हीं की कमाई पर निर्भर था। इस घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।