चंडी के युवक की सड़क हादसे में रजौली की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

फोटो : चंडी के युवक की सड़क हादसे में रजौली की मौत चंडी के युवक की सड़क हादसे में रजौली की मौत

चंडी के युवक की सड़क हादसे में रजौली की मौत

फोटो : चंडी मौत-नीतीश कुमार का फाइल फोटो। चंडी, एक संवाददाता। रजरप्पा से लौटने के दौरान रजौली टोल टैक्स के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबतदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार चंडी थाना क्षेत्र के विरनावां गांव निवासी अरविंद प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत हो गयी। गांव के ही धर्मराज यादव, लालटुस यादव, सूरज कुमार, महीप कुमार और रविकांत कुमार जख्मी हो गये हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

घायल महीप ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। रजौली थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर रजौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (चंडी से सरफराज आलम)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।