ई-रिक्शा पलटने से किशोरी की गयी जान

Mar 06, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहारशरीफ के रांची रोड में हुआ हादसा ई-रिक्शा पलटने से किशोरी की गयी जान ई-रिक्शा पलटने से किशोरी की गयी जान

ई-रिक्शा पलटने से किशोरी की गयी जान

बिहारशरीफ के रांची रोड में हुआ हादसा बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के रांची रोड में शुक्रवार को ई-रिक्शा पलटने से किशोरी की मौत हो गयी। मृतका की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के मिर्चायगंज गांव निवासी भूषण पंडित की 13 वर्षीया पुत्र वंदना कुमारी के रूप में की गयी है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पिता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पेट दर्द का इलाज कराने बिहारशरीफ के निजी चिकित्सक के पास गयी थी। वहां चिकित्सक ने शाम का नंबर दिया। इस वजह से वह रिक्शा पर सवार होकर एक रिश्तेदार के घर जा रही थी।

तभी अनियंत्रित रिक्शा पलट गया और वह जख्मी हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।