साइकिल सीख रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक बच्ची, जो साइकिल सीख रही थी, को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। राजन साव की 10 वर्षीय बेटी रानी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास हुआ हादसा एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के तेल्हाड़ा-खोजपुरा पथ पर सोमवार को हाजीपुर गांव के पास साइकिल सीख रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में राजन साव की 10 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। चालक, ट्रैक्टर लेकर भाग गया। ग्रामीणों की मानें तो रानी गांव के अन्य बच्चों के साथ सड़क पर साइकिल चलाना सीख रही थी। सामने से ट्रैक्टर आता देखकर वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।
इससे पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


