
जाम से निजात के लिए मोगल कुआं से एतवारी बाजार तक 4 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात
जाम से निजात के लिए मोगल कुआं से एतवारी बाजार तक 4 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात जाम से निजात के लिए मोगल कुआं से एतवारी बाजार तक 4 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनातजाम से निजात के लिए मोगल कुआं से एतवारी बाजार...
जाम से निजात के लिए मोगल कुआं से एतवारी बाजार तक 4 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात खबर का असर : अतिक्रमणकारियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर फोटो : अतिक्रमण : बिहारशरीफ के महलपर मंगलवार को नगर निगम द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जाम से निजात के लिए मोगल कुआं से एतवारी बाजार तक चार अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। वहीं अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को महलपर में नगर निगम का बुलडोजर गरजा और देखते ही देखते दुकानों, मकानों, पक्की सीढ़ियों को तोड़ा गया। जिन दुकानदारों ने सड़कों को ही दुकान बना लिया था, उनके अरमान मिनटों में चकनाचूर हुए।
कोई सामान समेटता दिखा, कोई ‘हाय-हाय करता रहा। बुलडोजर के आगे फुटपाथी दुकानदार बेबस दिखे। उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने कहा कि अभियान सिर्फ रोड और जंक्शन रूट व फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए चलाया गया है। जनता को परेशान करना मकसद नहीं है। अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। अतिक्रमणकारियों पर सख्ती की जाएगी। कई इलाका निगम के रडार पर : अब ‘अस्पताल चौराहा और दूसरे जंक्शन पर भी इसी तरह की कार्रवाई जल्द होने वाली है। जब तक बिहारशरीफ की सड़कें पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त नहीं हो जातीं, तब तक बुलडोजर चलता रहेगा। इसके अलावा कई अन्य इलाका भी नगर निगम प्रशासन के रडार पर हैं। शहरवासियों ने कहा थैंक्स हिन्दुस्तान : शहरवासियों को अतिक्रमण व जाम की समस्या को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने एक सितंबर के अंक में ‘सड़क पर नहीं रहती ट्रैफिक पुलिस, चालकों की मनमानी से लगता है जाम शिर्षक के प्रमुखता से छापा था। इस खबर छपने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने हिंदुस्तान को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि इस तरह जानकारी मिले, तो उन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा पर्याप्त मात्रा में ट्रैफिक पुलिस हैं। इसके लिए एतवारी बाजार व मोगलकुआं के सुधाकर कुमार, दिलीप कुमार व अन्य ने हिन्दुस्तान को थैंक्स कहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




