ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनूरसराय में ट्रैक्टर व बोलेरो की टक्कर,कई चोटिल

नूरसराय में ट्रैक्टर व बोलेरो की टक्कर,कई चोटिल

बिहारशरीफ -दनियांवा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के मिल्की पर के नजदीक गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर व बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी। हालांकि घायल लोग वाहन को छोड़ फरार हो गय।। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय...

नूरसराय में ट्रैक्टर व बोलेरो की टक्कर,कई चोटिल
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफThu, 08 Jun 2017 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहारशरीफ -दनियांवा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के मिल्की पर के नजदीक गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर व बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी। हालांकि घायल लोग वाहन को छोड़ फरार हो गय।। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी। थानाध्य्क्ष राजन मालवीय ने बताया कि दुर्घटना में कई लोगों को हल्की चोटें आने की संभावना है। बोलेरो शादी समारोह से बिहारशरीफ की ओर से लौट रही थी, जबकि ट्रैक्टर नूरसराय की तरफ से जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से किसी ने वाहन का दावा करने थाना नही पहुंचा है। लोगों के अनुसार हिलसा से राजगीर लोग गए हुए थे । वहां से लौटने के क्रम में घटना घटी है। दुर्घटना के बाद बोलेरो की सीट पर खून का निशान पाया गया है। परंतु जख्मी का अतापता नहीं चल सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें