लापरवाही : बरसों से पावापुरी पर्यटक सहायता केंद्र नहीं कर रहा काम
पावापुरी में पर्यटक सहायता केंद्र वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलमंदिर के पास स्थित इस केंद्र का उपयोग नहीं हो पाने से लोग इसकी सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से केंद्र को शीघ्र चालू करने की मांग की है।

लापरवाही : बरसों से पावापुरी पर्यटक सहायता केंद्र नहीं कर रहा काम सहायता केंद्र को चालू करवाने की मांग पर्यटकों को रही परेशानी, नहीं मिल रहा इसका लाभ फोटो : हेल्प डेस्क : जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पावापुरी में बना पर्यटक सहायता केंद्र। पावापुरी, निज संवाददाता। जलमंदिर के पास नालंदा पुलिस द्वारा निर्मित पर्यटक सहायता केंद्र निर्माण के बाद से अब तक उपयोग में नहीं आ सका है।
पर्यटकों को हो रही परेशानी
पावापुरी जलमंदिर नालंदा जिले का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां रोजाना हजारों पर्यटक व सैलानी दर्शन पूजन के लिए आते हैं। इसके शुरू नहीं होने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है। लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में नालंदा जिला प्रशासन की पहल पर इस स्थल पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है, किंतु पर्यटक सहायता केंद्र अनुपयोगी रहने के कारण उन्हें ड्यूटी करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उन्हें इधर-उधर खड़े रहकर अपनी सेवा देनी पड़ रही है, जो न तो प्रशासनिक दृष्टि से उचित है और न ही पर्यटन सुविधा की दृष्टि से।
स्थानीय निवासियों की मांग
इस केंद्र की अविलंब मरम्मत कर उसे उपयोग योग्य बनाया जाए और वहां नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जाय। लोगों ने कहा ऐसा होने से एक ओर निर्मित भवन का समुचित उपयोग हो सकेगा, वहीं दूसरी ओर पावापुरी जलमंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षा, मार्गदर्शन तथा सहायता की बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी रविकांत, मनोहर प्रसाद व अन्य ने डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी को भी यहां की स्थिति से अवगत कराया है। नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि जनहित एवं पर्यटन हित से जुड़े पर्यटक सहायता केंद्र को शीघ्र चालू कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


