होली को देखते हुए मोबाइल से दूर रख घरों में पढ़ने का बनाएं उचित माहौल

Feb 28, 2026 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

होली के त्योहार के साथ वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों को तनावमुक्त रखने, संतुलित आहार देने और पढ़ाई का उचित माहौल बनाने के सुझाव दिए। परीक्षा में अधिक अंक लाने का दबाव न डालने की सलाह दी गई।

होली को देखते हुए मोबाइल से दूर रख घरों में पढ़ने का बनाएं उचित माहौल

होली को देखते हुए मोबाइल से दूर रख घरों में पढ़ने का बनाएं उचित माहौल परीक्षा में अंकों का दबाव न डालें बच्चों पर संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन देने के साथ ही समय पर सोने व जागने की डालें आदत ‘परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर स्कूलों में हुई चर्चा अभिभावकों ने रखी अपनी बातें, शिक्षकों ने दिए कई सुझाव कई स्कूलों में पीटीएम में अभिभावकों की नहीं दिखी भीड़ फोटो: पीटीएम: एकंगरसराय प्रखंड के धावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को पीटीएम में ‘परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर चर्चा करते अभिभावक व शिक्षक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

जिला के स्कूलों में 12 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। साथ ही होली का पर्व भी है। ऐसे में बच्चों को परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करने व उन्हें तनावमुक्त रखने को लेकर शनिवार को सभी स्कूलों में पीटीएम (अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी) हुई। इसमें अभिभावकों व शिक्षकों ने अपनी बातें रखते हुए कई सुझाव भी दिए। एकंगरसराय, हरनौत, चंडी, बिहारशरीफ की दर्जनों स्कूलों में परीक्षा के बीच बच्चों को तनावमुक्त रहने का संदेश दिया गया। धावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुधरी प्रसाद व अभिभावक किरण कुमारी ने बताया कि होली को देखते हुए बच्चों को मोबाइल से दूर रख घरों में पढ़ने के लिए उचित माहौल बनाएं। किसी शांत कमरे में उसे पढ़ने की आदत डालें। बच्चों पर कभी भी परीक्षा में अधिक अंक लाने का दबाव न डालें। ये छुट्टी का दिन है। ऐसे में खेल में वे अधिक समय बिता सकते हैं। ऐसे में संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन देने के साथ ही समय पर सोने व जागने की आदत डालें। संगोष्ठी में कई अभिभावकों ने अपनी बातें रखीं। वहीं शिक्षकों ने भी कई सुझाव दिए। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास व स्कूल की विकास के संबंध में सुझाव भी मांगे। हालांकि, कई स्कूलों में पीटीएम में अभिभावकों की अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी। अभिभावक कम ले रहे रुचि: कुछ शिक्षकों ने दबी जुबान में बताया कि अभिभावक पीटीएम में कम रुचि ले रहे हैं। बैठक के दौरान अक्सर चाय नाश्ता की भी मांग करते हैं। लेकिन, विभाग द्वारा किसी तरह का कोई प्रावधान नहीं रहने के कारण देना संभव नहीं है। हालांकि, बैठक के दौरान परीक्षा की तैयारी को लेकर अभिभावकों ने कई सुझाव भी दिए। संगोष्ठी में रेखा देवी, अर्चना देवी, अनार देवी, प्रिती केशरी, कंचन देवी, लालती देवी, श्याम सुंदर, मंजु देवी, मुन्नी देवी, आदित्य, मंजु कुमारी व अन्य शामिल थीं। परीक्षा की तैयार करने के टिप्स: पढ़ने लिखने के लिए निश्चित समय और स्थान तय करें। इस दौरान शोरगुल से बच्चे को दूर रखें। बच्चों की पढ़ाई की स्तर की भी जांच करते रहें। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजटों से दूर रखें। समय पर जागने और सोने की आदत डालें। अंक को लेकर दबाव न डालें। इससे बच्चे तनाव में आ सकते हैं। बच्चों की थोड़ी सी मेहनत और सफलता की भी तारीफ करें। इससे उसका आएमविश्वास बढ़ेगा। पहले से आए प्रश्नों के उत्तर का अभ्यास करें। होली पर्व को लेकर बच्चों को रसायनिक रंगों की बजाय हर्बल कलर का उपयोग करें। किसी को जबरन रंग न लगाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।