Biharsharif News: दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर, दो पावापुरी रेफर
Biharsharif News: घाटकुसुम्भा और पुरैना गांव के पास हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को पावापुरी रेफर किया गया। पहला हादसा घाटकुसुम्भा में हुआ जबकि दूसरा पुरैना गांव के निकट।

Biharsharif News: दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर, दो पावापुरी रेफर घाटकुसुम्भा और पुरैना गांव के पास हुए हादसे शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया।
पहला हादसा
पहली घटना घाटकुसुम्भा के समीप हुई। लखीसराय के जोक मेला गांव निवासी नंदन महतो के 25 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार बाइक से अपने गांव से शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के कोयला गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान घाटकुसुम्भा के पास अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में डॉ राहुल कुमार ने इलाज किया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दूसरी घटना
दूसरी घटना पुरैना गांव के समीप हुई। एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शेखपुरा के महादेव नगर निवासी अर्जुन शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र चुनचुन शर्मा तथा रोहित मंडल के 24 वर्षीय पुत्र मिट्ठू मंडल के रूप में हुई है। चुनचुन शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर कर दिया गया है। जबकि, मिट्ठु मंडल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)


