Biharsharif News: अलग-अलग मामलों में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: चेवाड़ा पुलिस ने वारंट के आधार पर चकंदरा पंचायत के गांवों में छापेमारी की। इस दौरान तीन फरार आरोपी - कैलाश, रामदेव और कन्हैया को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की।

Biharsharif News: अलग-अलग मामलों में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने चकंदरा पंचायत के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर कोर्ट से जारी वारंट के आलोक में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कुशोखर के कैलाश, बड़ाडी के रामदेव और अन्दौली के कन्हैया शामिल हैं। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)


