ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफसड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचायी जा सकती है हजारों की जान

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचायी जा सकती है हजारों की जान

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचायी जा सकती है हजारों की जानसड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचायी जा सकती है हजारों की जानसड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचायी जा सकती है हजारों की जानसड़क सुरक्षा नियमों...

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचायी जा सकती है हजारों की जान
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 26 Sep 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचायी जा सकती है हजारों की जान

क्लब अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की देगा जानकारी

लायंस क्लब ऑफ नालंदा के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में शामिल हुए सदस्य

फोटो:

लायंस क्लब: बिहारशरीफ के बबुरबन्ना मोहल्ला स्थित स्थानीय सभागार में इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में शामिल लायंस क्लब ऑफ नालंदा के सदस्य।

बिहारशरीफ। निज संवाददाता

सड़क सुरक्षा आवश्यक है। लेकिन, यह तभी संभव है जब सारे लोग नियमों का सही से पालन करें। कई लोगों को तो नियमों की जानकारी ही नहीं है। जबकि, कई लोग जानकारी होते हुए भी गलती करते हैं। इन नियमों का पालन कर हजारों की जान बचायी जा सकती है। लायंस क्लब ऑफ नालंदा के सदस्य इसके लिए अभियान चलाएंगे। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देंगे।

लायंस क्लब ऑफ नालंदा के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में बिहारशरीफ के बबुरबन्ना मोहल्ला स्थित स्थानीय सभागार में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर नम्रता सिंह, मंडल सचिव सपना सिंह, डॉ. नंदा गर्ग व प्रो. डॉ. रामकृष्ण परमहंस ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ खुद के जीवन को सुरक्षित रखेगी। बल्कि, हम ऐसा कर दूसरों की भी हिफाजक कर पाएंगे। सदस्य संजय अवस्थी, डॉ. श्याम बिहारी, अतुल रस्तोगी व अन्य इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में शामिल थे।

लायंस क्लब ऑफ नालंदा के अध्यक्ष अक्षय रस्तोगी, सचिव ह्रदय कुमार, कोषाध्यक्ष रवि शंकर गुप्ता व अन्य ने आगे चलने वाली प्रोजेक्ट की जानकारी दी।

फर्स्ट एड सेंटर की होगी शुरुआत:

श्री रस्तोगी ने बताया कि कोरोना संकट में हम जिस ऑक्सीजन के लिए दिन रात तरसे हैं। कइयों को इसक कमी के कारण तड़पर कर जान गंवाते देखे हैं। पर्यावरण प्रदूषण के कारण बच्चों व बड़ों में सांस संबंधित समस्याएं बढ़ी है। इसे रोकने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। दूसरा काम फर्स्ट एड सेंटर खोलने की है। ताकि, लोगों को समय पर फर्स्ट एड जैसी सेवाएं मुहैया करायी जा सके। कई गरीबों व लाचारों के पास एक पेन किलर दवा खरीदने के लिए भी पैसे नहीं होते हैं। ऐसे लोगों की मदद की जाएगी। चेरिटेबल क्लिनिक में ऐसे लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। चौथा काम बढते ट्रेफिक समस्याओं को लेकर लोगों को नियमों की जानकारी यानि इसके नफा नुकसान बताए जाएंगे। पांचवा काम जल संचय के लिए पानी का सही उपयोग व खर्च के साथ ही इसके संरक्षण का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के उत्थान के लिए भी उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में रवि किशोर वर्णवाल, सुमन सागर, दीपांकर, सनी दयाल, विशाल रंजन, मनीष कुमार गुप्ता, विष्णु प्रकाश, राहुल कांत, डॉ. सुबीर कुमार, संदीप कुमार, दिवाकर कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, धनंजय गोस्वामी, विवेक, रोहित कुमार, सुशील कुमार, डॉ. धीरेंद्र नारायण सिन्हा, रवि कुमार, अमरेश कुमार, राज कमल प्रसाद, सुशील कुमार, जितेंद्र सिंह, संजय कुमार, कजाफी नजीम, चंद्रकांत, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. विरमाणी कुमार, अजीत कुमार, दिलीप कुमार व अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें