Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsThorough EVM and VVPAT Checks Before Voting in Bihar Sharif
मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम व वीवीपैट मशीन की कर लें पूरी जांच

मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम व वीवीपैट मशीन की कर लें पूरी जांच

संक्षेप:

मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम व वीवीपैट मशीन की कर लें पूरी जांच मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम व वीवीपैट मशीन की कर लें पूरी जांचमतदान शुरू होने से पहले ईवीएम व वीवीपैट मशीन की कर लें पूरी जांचमतदान...

Sun, 12 Oct 2025 09:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम व वीवीपैट मशीन की कर लें पूरी जांच प्रशिक्षण में मॉक पोल करा पीठासीन पदाधिकारियों को दी गयी मशीनों की जानकारी फोटो : नालंदा वोट : बिहारशरीफ में ईवीएम व वीवीपैट मशीन संचालन की जानकारी लेते मतदानकर्मी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में पीठासीन पदाधिकारियों और मतदान अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टाउन हॉल समेत अन्य जगहों पर चल रहे प्रशिक्षण में उन्हें मतदान के दिन होने वाली सारी निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन), वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन का संचालन समेत अन्य तकनीकी जानकारी दी गयी। इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान सभी पीठासीन पदाधिकारियों को 100-100 मत डालकर मॉक पोल कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद ईवीएम से प्राप्त काउंटिंग परिणाम को वीवीपैट की पर्चियों से मिलान कराया गया। ताकि मतदान के दिन किसी तरह की त्रुटी की संभावना न रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें चुनाव की वास्तविक प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है। उन्होंने ¸मतदानकर्मियों से चुनाव के दिन मतदान शुरू होने से पहले इन मशीनों की अच्छी तरह से जांच करने को कहा है। साथ ही आम मतदाताओं से छह नवंबर को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की है।