नीरा स्टॉल को पलटा, हजारों के सामान चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा मोड़ पर शनिवार रात बदमाशों ने जीविका द्वारा लगाए गए नीरा के स्टॉल को पलट दिया और हजारों का सामान चुरा लिया। संचालिका दयामुनी देवी ने प्रशासन से मदद की मांग की है, क्योंकि उनके परिवार का जीवन इस स्टॉल पर निर्भर था।

नीरा स्टॉल को पलटा, हजारों के सामान चोरी

रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा मोड़ के पास हुआ हादसा फोटो : रहुई चोरी-रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा मोड़ के पास क्षतिग्रस्त नीरा स्टॉल। रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग के किनारे भेंडा मोड़ के पास शनिवार की रात बदमाशों ने जीविका द्वारा लगाये गये नीरा के स्टॉल को पलट दिया। साथ ही ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा लिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने स्टॉल की हालत देखकर संचालिका दयामुनी देवी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल जीविका की ओर से काउंटर उपलब्ध कराया गया था। इसमें रखे बिस्किट, नमकीन, तेल आदि सामान चोरी हो गये।

इसी के सहारे परिवार का पालन-पालन कर रही थी। चोरी के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।