Biharsharif News: प्रखंड से लेकर गांवों व पार्टी कार्यालयों में आन बान शान से लहराया तिरंगा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: जिला के सभी प्रखंडों से लेकर गांवों व पार्टी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से तिरंगा लहराया। इसके पहले छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान वंदे मातरम के

Biharsharif News: प्रखंड से लेकर गांवों व पार्टी कार्यालयों में आन बान शान से लहराया तिरंगा

Biharsharif News: प्रखंड से लेकर गांवों व पार्टी कार्यालयों में आन बान शान से लहराया तिरंगा गांवो में छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी, वंदे मातरम के लगे नारे फोटो : तिरंगा 12 : सरमेरा में झंडोत्तोलन समारोह में शामिल मुख्य पार्षद सन्नी कुमार व अन्य। तिरंगा 13 : पावापुरी जैन श्वेतांबर मंदिर पर तिरंगा को सलामी देते प्रबंधक गीतम मिश्रा। तिरंगा 14 : सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल के विजेता छात्र। तिरंगा 15 : रहुई पैक्स परिसर में ध्वजारोहण करते अध्यक्ष भवानी सिंह। तिरंगा 18 : बिन्द थाना परिसर में झंडोत्तोलन करते थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद। 16हिलसा02 : हिलसा शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण करते विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया।

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। जिला के सभी प्रखंडों से लेकर गांवों व पार्टी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से तिरंगा लहराया। इसके पहले छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान वंदे मातरम के नारों से शहर व गांव गुंजायमान रहे। बिहारशरीफ के मेहनौर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर खुशियां मनायी। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, चंद्रकांता सिन्हा, अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, तेजस्विता राधा, साबो देवी, डॉ. आशुतोष कुमार व अन्य मौजूद थे। राजगीर सरस्वती शिशु मंदिर में प्राचार्य ने तो डीएवी पब्लिक स्कूल पावरग्रीड में प्रचार्य एमके दुबे, अंजली व अन्य ने तिरंगा को सलामी दी। अस्थावां प्रखंड परिसर में प्रमुख रोहित कुमार, जदयू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद,पशु चिकित्सा कार्यालय में पशु चिकित्सक डॉ. अजय अकेला, मनरेगा भवन में पीओ रविशंकर, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ पुष्पा कुमारी राय, अस्थावां अंचल थाना में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, अस्थावां थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, सारे थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, रेफरल अस्पताल में डॉ. अविनाश चंद्रा, बिजली विभाग कार्यालय में एसडीओ ज्योति प्रकाश पटेल, महमदपुर पंचायत में मुखिया जीतेन्द्र कुमार, मालती पंचायत में मुखिया नीलम देवी, कटहरी पंचायत में मुखिया गायत्री देवी, अंदी में मुखिया धर्मेन्द्र कुमार, ओंदा में मुखिया सुरेंद्र कुमार, नेरुत में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया राकेश कुमार सिंह उर्फ बिहारी सिंह, अमावां में मुखिया प्रशांत कुमार, कैला में मुखिया तपन कुमार, सारे में मुखिया मुन्नी देवी, गिलानी में मुखिया विजय कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया। नालंदा जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में उमेश और नैतिक हुए सम्मानित : बिहारशरीफ सदर आलम मेमोरियल उच्च विद्यालय के छात्र उमेश कुमार और नैतिक कुमार ने पेंट योर सिटी प्रतियोगिता के तहत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें मुख्य समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य रूबिना निशात व अन्य ने विजेता छात्रों को बधाई दी। रोटरी क्लब ऑफ तथागत बिहारशरीफ के प्रतिनिधियों ने खंदकपर नालंदा नेत्रालय में तिरंगा फहराया। मौके पर अध्यक्ष महेश कुमार लोहानी, सचिव डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुनीति सिन्हा, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. अभिनव, डॉ. विभाष, परमेश्वर महतो, अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे। बिहारशरीफ रांचर रोड स्थित कॅरियर पब्लिक स्कूल व भतहर सीताशरण मेमोरियल स्कूल में निदेशक डॉ. संजय कुमार, प्राचार्य ई. संदीप कुमार, अणुप्रिया भारती, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, पृथ्वी प्रसाद, पवन कुमार, मनीष कुमार सक्सेना, खुशबु कुमारी, कंचन कुमारी व अन्य ने तिरंगा को सलामी दी। प्रतियोगिता के विजेता अंसी प्रकाश, जुली कुमारी, सोनम कुमारी को सम्मानित किया गया। एकंगरसराय प्रखंड कार्यालय में प्रमुख किरण देवी, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में अमरेंद्र कुमार, एकंगरसराय थाना में अध्यक्ष अनिल कुमार, व्यापार मंडल में अध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा, नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पूनम कुमारी, उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, कोसियावां अस्पताल में डॉ. अनिल कुमार भारती, पंचायत सरकार भवन में मुखिया सुनील कुमार, संत मैरी में प्राचार्य चांडिल्य, तेल्हाड़ा विद्या बिहार पब्लिक स्कूल में निदेशक अशुरंजन कुमार, साबरमती में प्राचार्य उपदेश गांधी, तेल्हाड़ा पैक्स में अध्यक्ष रामकुमार बोकाड़िया, केशोपुर में मुखिया करुणा सिन्हा, रामलखन प्रसाद सिंह, गोमहर मुखिया ने झंडोत्तोलन किया। जदयू कार्यालय में सर्वेश प्रसाद, शांति निकेतन तेल्हाड़ा में प्राचार्य कौशल कुमार सुमन, एनपीएस स्कूल तेल्हाड़ा में चिंटू कुमार, कुकुरबर आंगनबाड़ी में सेविका कविता कुमारी, तेल्हाड़ा थाना में अजीत कुमार टिंकू, सत्यप्रभा कोचिंग सेंटर में प्राचार्य एसके पांडेय, शिक्षा विभाग में बीईओ विजय शंकर प्रसाद, बड़की धाबा स्कूल में शिव कुमार सिंह, कोठरी स्कूल में संजय कुमार ने तिरंगा को सलामी दी। गिरियक में झांसी की रानी की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए लोग गिरियक और पावापुरी में लोगों ने तिरंगा को सलामी दी। पावापुरी स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने घोड़े पर सवार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की झांकी निकाली। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मार्ग में लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रजनी कुमारी, जल-जीवन-हरियाली पार्क में बीडीओ दीपेश कुमार तथा अंचल कार्यालय में सीओ सन्नी कुमार ने तिरंगा फहराया। जैन श्वेतांबर मंदिर में गीतम मिश्रा व हेमचंद भूरा ने झंडोत्तोलन किया। पावापुरी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद रविशंकर कुमार, उपमुख्य पार्षद संजीव प्रसाद सिंह, मोमेंटम डिफेंस एकेडमी में निदेशक प्रिंस राज, कपिलदेव प्रसाद सिंह की प्रतिमा के पास युवा नेता पंकज सिन्हा, वार्ड छह में पार्षद सुषमा देवी, मदर टेरेसा हाईस्कूल चोरसुआ में निदेशक धर्मवीर कुमार राही, जीआईपी स्कूल में निदेशक विनय कुमार, चोरसुआ पैक्स गोदाम में अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, पावापुरी पैक्स गोदाम में अध्यक्ष रेखा देवी, जदयू कार्यालय में प्रदेश सचिव विजय कुमार सिन्हा, आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहन पासवान, वशिष्ठ एकेडमी में निदेशक विजय कुमार सिंह, दिगंबर जैन कोठी में प्रबंधक अरुण कुमार जैन और वीरायतन बीएड कॉलेज में रोहित कुमार त्रिवेदी ने तिरंगा को सलामी दी। गिरियक थाना में थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद, पावापुरी ओपी में गौरव कुमार सिंह, टीएमवीएम स्कूल में डॉ. कौशल कुमार कौशिक ने झंडोत्तोलन किया। सरमेरा सरकारी आवास पर बीडीओ रौशन भूषण ने, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद सन्नी कुमार, थाना में थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार, अस्पताल मं डॉ. अजीत कुमार, कृषि कार्यालय में बीएओ प्रियंका भारती, पशु अस्पताल में डॉ. शैलेंद्र कुमार, चेरों अस्पताल में डॉ. प्रियंवदा, सरमेरा हाई स्कूल में साधना कुमारी, प्रोजेक्ट बालिका स्कूल में शशिकांत शर्मा, जदयू कार्यालय में विजय प्रसाद, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रंजीत सिंह, चेरों दहिता राइस मिल में संचालक मुकेश चौधरी, चेरों स्कूल में नकी हसन अयूबी, ष्घरियारी स्कूल में रामजीत कुमार, हुसैना स्कूल में दिलीप कुमार, ससौर पंचायत में मुखिया कुमारी प्रेमलता, इसुआ में मुखिया मणि देवी, इसुआ स्कूल में धनराज कुमार, पुरानी इसुआ स्कूल में बचस्पति मिश्रा, धनावां डीह स्कूल में गुड़िया कुमारी, मीरनगर स्कूल में इंद्रजीत कुमार, फेयर्स प्राइस डीलर एसोसिएशन कार्यालय में प्रफुल्ल सिंह, कोऑपरेटिव बैंक में जीतु राज, नगर पंचायत पैक्स में प्रबंधक मनीष कुमार, ससौर पैक्स में माला देवी व सूर्यांचल मार्केट कंपलेक्स में रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, बिजली कार्यालय में जेई आदित्य कुमार तरंग, वृंदावन स्कूल में विकास कुमार ने तिरंगा को सलामी दी। थरथरी प्रखंड कार्यालय में प्रमुख चन्द्रभुषण सिंह, थाना में नए अध्यक्ष अरविन्द कुमार, अंचल में चेतना कुमारी, पीएचसी में डॉ. अशोक कुमार, किसान भवन बीएओ शिक्षा कुमारी, बीआरसी में लेखापाल संजीव कुमार, मनरेगा में लेखापाल धीरेन्द्र कुमार आर्य, थरथरी पंचायत में मुखिया कुमारी अनिता सिन्हा, कचहरीया में मुखिया शैलेंद्र कुमार, अस्ता में अंजू देवी, छरियारी में मुखिया अरूण सिंह, अमेरा में मुखिया लाखो देवी, सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल अस्ता में प्राचार्य सत्यानंद, मध्य विद्यालय भतहर में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार, गंगा बिगहा स्कूल में प्रधान शिक्षक दिनेश प्रसाद, कचहरीया पैक्स में अध्यक्ष राजबल्वभ यादव, थरथरी में पैक्स अध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह, अस्ता में पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार, नारायणपुर में पैक्स अध्यक्ष चंन्द्रमणी प्रसाद, कचहरीया में सरपंच रानी कुमारी, कांग्रेस पार्टी कार्यालय में विन्देश्वर यादव, जदयू में शैलेन्द्र प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, तरूण सागर कुमार यादव, उप प्रमुख कंचन देवी, आनंद मोहन, युगेश्वर कुमार, दिपू यादव, पुरुषोत्तम यादव, विनोद कुमार, उमाशंकर प्रसाद, शैलेन्द्र दुबे, शैलेश कौशिक, शशिरंजन,अनिल कुमार,पीटीए बृजनंदन कुमार, मनरेगा जेई संजीव कुमार, पंचायत सचिव प्रियांशु कुमार पीआरएस संजय कुमार, धर्मेन्द्र राम,संदीप कुमार, रोहित रंजन,अनुप यादव व अन्य झेडोत्तोलन समारोह में शिरकत कर तिरंगा को सलामी दी। हिलसा शहीद स्मारक पर विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, व्यवहार न्यायलय में न्यायधीश आलोक कुमार पांडेय, उपकारा में अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, नगर परिषद हिलसा में मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, डीएसपी रंजन सिंह ने आवास और कार्यालय में, थाना में थानाध्यक्ष चन्द्रभानु, इंस्पेक्टर ऑफिस में अमरजीत कुमार, अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष ललन प्रसाद, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मनोज पासवान, जदयू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जदयू नगर में अध्यक्ष ललन प्रसाद, राजद प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव, एसयू कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शिवचन्द्र सिंह, अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. एसके सुधाकर, माता सुशीला नर्सिंग कॉलेज में डॉ. अभिजीत कुमार सिंह, सेंट जोसफ स्कूल में निदेशक शम्भू शरण सिंह, सेंट डॉमनिक स्कूल में प्रिंसपल स्वीटी सिन्हा, होल केमेस्ट्री क्लासेज में संचालक शशि कुमार, संस्कार भारती स्कूल में चिक्कू कुमार, गोल्डन वैली किड्जी स्कूल में सन्तोष कुमार ने तिरंगा को सलामी दी। इस मौके पर कई कार्यक्रमों में कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्य, बीडीओ चन्दन कुमार, सीओ रूपम शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी रवि शंकर कुमार, समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव व अन्य ने शिरकत किया। रहुई प्रखंड कार्यालय में प्रमुख बाबुलाल राम, थाना में थानाध्यक्ष ललित विजय, बीआरसी में डीपीओ विकास कुमार डीएन, रहुई पैक्स परिसर में अध्यक्ष भवानी सिंह, खिरौना मध्य विद्यालय में प्राचार्य अखिलेश प्रसाद, खिरौना हाईस्कूल में अमित कुमार, रहुई हाईस्कूल में शबाना खातून, गैवी हाईस्कूल में प्रवीण कुमार पुरंदरे, सुपासंग हाईस्कूल में अवधेश प्रसाद मेहता, सोनसा मध्य विद्यालय में मो. निशात आलम, इमामगंज मध्य विद्यालय में सदैव कुमार, ओरा में अखिलेश कुमार, सोसंदी में सुजन्ता कुमारी, कादीबिगहा में मोती कुमार, बेना-मोरा में रामाकांत पासवान, दोसूत में प्राचार्य हीरालाल पासवान व अन्य ने ध्वजारोहण किया। गिरियक प्रखंड के आदमपुर पीएमश्री हाजी निसारउद्दीन हरिजन प्लस टू विद्यालय में प्राचार्य लोकेश कुमार ने तिरंगे को सलामी दी। बिन्द में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मना प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख टूनो देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, बीआरसी में बीडीओ जफरूद्दीन, कस्तुरबा विद्यालय में वार्डन अंजना कुमारी, आंगनबाड़ी में सीडीपीओ सुधा कुमारी, सीएचसी में डॉ. उमाकांत प्रसाद, बिन्द पैक्स में जिला परिषद सह अध्यक्ष विपीन कुमार, ताजनीपुर पैक्स में अध्यक्ष सतीश कुमार, पंचायत कार्यालय में मुखिया प्रतिमा कुमारी, लोदीपुर पैक्स में अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार पंचायत कार्यालय में मुखिया कुमारी वंदना सिन्हा, जमसारी में मुखिया किशोरी, उत्तरथु पंचायत कार्यालय में कुन्ती देवी, जहाना में मुखिया नर्मदेश्वर, कथराही में मुखिया अनिल कुमार, प्लस टू बिन्द स्कूल में धनंजय कुमार, मध्य विद्यालय में रंजीत कुमार, अमरावती प्लस टू में संतोष चक्रवर्ती, लोदीपुर प्लस टू में रंजीत पासवान, मध्य विद्यालय मोहद्दीपुर में बिरेश कुमार, कथराही प्लस टू में अजय कुमार, प्लस टू जहाना में मो. नजरुद्दीन, बिशुनपुर मध्य विद्यालय में रविकांत गुप्ता बीएचआर कॉलेज में अंजली गुप्ता, जहाना मध्य विद्यालय में शिशुरंजन कुमार, नौरंगा विद्यालय में मनोज कुमार, राजोपुर विद्यालय में मो. जैद, मध्य विद्यालय कुशहर में संतोष रविदास, रविदास टोला स्कूल में विश्वदीपक कुमार, बुनियादी रसलपुर में अशोक कुमार, मुफ्तीपुर मध्य विद्यालय में उमेश पासवान ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह परवलपुर, चंडी, कतरीसराय, इस्लामपुर, करायपरसुराय, नगरनौसा, सिलाव, बेन समेत अन्य प्रखंडों में भी आन बान और शान से अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: प्रखंड से लेकर गांवों व पार्टी कार्यालयों में आन बान शान से लहराया तिरंगा