ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफगांवों की तरक्की से ही समृद्ध होगा राष्ट्र : डॉ. अरुण

गांवों की तरक्की से ही समृद्ध होगा राष्ट्र : डॉ. अरुण

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में चल रहे जार्ज विचार मंच सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में रविवार को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि...

गांवों की तरक्की से ही समृद्ध होगा राष्ट्र  : डॉ. अरुण
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 10 Sep 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में चल रहे जार्ज विचार मंच सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में रविवार को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण करना है तो लोगों को सोच बदलनी होगी। गांवों की तरक्की से ही राष्ट्र का विकास होगा। किसान समृद्ध होंगे तो गांव का विकास होगा और गांव विकसित होंगे तो देश का सही मायने में विकास होगा। भारत गांवों का देश है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बदलाव का मूल आधार है। नालंदा विवि विश्व का पहला विश्वविद्यालय था। भारत की पहचान शिक्षा से है। आज देश में 200 विवि हैं। इसके बाद भी भारत का नम्बर विश्व में 199 है। युवाओं को उसकी क्षमता के अनुसार रोजगार परक शिक्षा दी जाय तो वे अपने कौशल का सही उपयोग कर सकेंगे। डॉ. कुमार ने कहा कि लोग श्रम से घबराते हैं। उनके कार्यकर्ता गांव में जाकर कूड़ा उठायें और गोबर उठाने के काम को व्यवहार में लायें तो सच्चा विकास होगा। लोगों को अपने काम को करने का अहसास होगा। टूटे समाज को व्यवस्थित करें और गलती को सुधारें। युवा जब स्कील्ड हो जायेंगे तो उनकी बाजार में वैल्यू बढ़ जायेगी। युवाओं को उड़ान भरने के लिए संकल्प लेना होगा। आज देश के पढ़े लिखे युवा चाहे वह आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर व अन्य हों, सकंल्प के अभाव में आत्महत्या कर रहे हैं। उनके जीवन में मूल सूत्र का अभाव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को गांधी के बाद जगाने का काम किया। उन्होंने देश के युवाओं को कौशल विकास का अहसास कराया है। आज देश एक सशक्त और लोकप्रिय प्रधानमंत्री के हाथ में है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे जायेगा यह उनका विश्वास है। उन्होंने कहा कि पार्टी एक परिवार है। परिवार को सशक्त बनाना है। इस मौके पर जार्ज विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश बिन्द, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष ललन पासवान, प्रदेश प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु, जार्ज विचार मंच की महिला अध्यक्ष कुमारी ज्योति, रालोसपा के महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव हनुमंत प्रसाद राउत, रालोसपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम कपूर चन्द्रवंशी, जिलाध्यक्ष रवि कुमार अजगर, नीतेश कुमार, जार्ज विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार ज्ञानू, सरोवर सेवा आश्रम के अध्यक्ष ऋचा शर्मा, प्रोफेसर सरफराज अहमद, नूर हसन, विनोद कुमार निषाद, सुरेन्द्र गोप सहित अन्य मौजूद थे। जिला स्तर पर होगा प्रशिक्षण शिविर: शिव रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने कहा कि चिंतन शिविर के दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव लिया गया जिला स्तर पर दो दिवसीय शिविर आयोजित कर प्रखंड एवं पंचायत के साथियों को संगठित कर संगठन को मजबूत किया जायेगा। इसके लिए सभी जिले में 15 सितम्बर से 30 अक्टूबर के बीच प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। एक अक्टूबर को रालोसपा व जार्ज विचार मंच जिला से प्रखंड स्तर तक गांधी, लोहिया, जयप्रकाश पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। किसानों की हालत दयनीय: सुरेन्द्र सुरेन्द्र गोप ने कहा कि आज देश में किसानों की हालत दयनीय है। उनको उपज के अनुसार दाम नहीं मिलता है। उनके द्वारा उपज की गयी वस्तुओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियां बाजार में उनसे लेकर दस गुणा ज्यादा दाम में बेचती है। उन्होंने कहा कि विदेशी सामानों को नहीं अपनायें। अपने देश की सामान को अपनायें। किसानों को खाद, बीज, दवा, सिंचाई के सामान अनुदानित दरों पर समय पर मिले। कुटीर उद्योग से युवाओं को मिलेगा रोजगार: हनुमंत रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव हनुमंत प्रसाद रावत ने कहा कि गांव स्तर पर कुटीर व लघु उद्योग लगाकर कृषि पर बोझ को कम किया जाय तो इससे गांव के पढ़े-लिखे युवकों को रोजगार मिलेगा। गांव से पलायन रूकेगा। शहरों की आबादी से बोझ घटेगा। रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष ललन पासवान ने कहा कि बिहार में दलित छात्रों को एक अरसे से पढ़ाई के लिए दी जाने वाली सहायता राशि नहीं मिल रही है। यह काफी दुखद है। दलित छात्रों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराया जाय। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अति पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश बिन्द ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। यहां युवाओं के लिए रोजगार पैदा करना सबसे अहम हो गया है। युवाओं के लिए जितना रोजगार पैदा करेंगे उतना विकास की ओर बढ़ेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें